OnePlus N6 का इंडिया लॉन्च हुआ कन्फर्म, डुअल रियर कैमरा वाला वनप्लस का सस्ता फोन की इस दिन होगी एंट्री
OnePlus N6 स्मार्टफोन 30 जून को भारत में लॉन्च होगा, जो वनप्लस एन सीरीज का पहला मॉडल होगा। ...और पढ़ें

HighLights
वनप्लस एन6 भारत में 30 जून को होगा लॉन्च।
यह वनप्लस एन सीरीज का पहला एंट्री-लेवल फोन।
कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 स्मार्टफोन जून के अंत में लॉन्च होगा। वनप्लस का यह फोन OnePlus N सीरीज का भारत में पहला मॉडल होगा। कंपनी ने OnePlus N6 को टीज करते हुए इसका डिजाइन शेयर किया है, जो OnePlus Nord CE 6 की तरह होगा। वनप्लस के इस फोन में स्क्वायर शेप रियर कैमरा मॉडल दिया जाएगा। इसमें दो रियर कैमरा लेंस और LED फ्लैश होंगे। OnePlus N सीरीज का यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। OnePlus N लाइनअप के बारे में बताया जा रहा है कि यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन सीरीज होगी।
OnePlus N6 सीरीज का पहला फोन कब होगा लॉन्च?
वनप्लस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर OnePlus N6 के इंडिया लॉन्च का एलान किया है। यह फोन 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 स्मार्टफोन के रियर का डिजाइन फ्लैट है, जिसमें स्क्वायर शेप कैमरा आईलैंड मिलेगा, जो ऊपर बाएं कॉर्नर में होगा। इसके साथ ही फोन के सेंटर में वनप्लस की ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी।
Meet the all-new #OnePlusN6
— OnePlus India (@OnePlus_IN) June 15, 2026
Our all-new smartphone lineup designed for India’s young and neo generation with a New, Neo, Never Off philosophy.
Get notified: https://t.co/epVDSKIr94 pic.twitter.com/FGhGSTug8y
वनप्लस के इस फोन के दाईं ओर साइड में वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा। फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, कॉलिंग माइक्रोफोन और SIM ट्रे दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के ऊपर साइड सेकेंडरी माइक्रोफोन भी मिलेगा। OnePlus N6 स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट मिलेगा।
OnePlus N6 क्या होगी कीमत?
OnePlus का कहना है कि OnePlus N सीरीज को भारत में 18,000 रुपये से 25,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन कंपनी के अफोर्डेबल OnePlus Nord फोन्स से कम प्राइसिंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वनप्लस का यह नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन की सेल अमेजन पर होगी। यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। उम्मीद है कि फोन की पहली सेल जुलाई के पहले वीक में हो सकती है।