Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus Nord 4 के बारे मिली बड़ी जानकारी, पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकती है ग्लोबल एंट्री

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 03:23 PM (IST)

    OnePlus Nord 4 जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। एक टिपिस्टर के मुताबिक OnePlus Ace 3V के रिब्रांड वर्जन के तौर पर OnePlus Nord 4 को ग्लोबल ...और पढ़ें

    OnePlus Nord 4 जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
    OnePlus Nord 4 जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी वनप्लस ने OnePlus Ace 3V को हाल ही में चाइना में लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसे Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके लॉन्च के तुरंत बाद ही कंपनी के और फोन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है।

    कहा गया है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही OnePlus Nord 4 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कहा गया है कि इसे Ace 3V के रिब्रांड वर्जन के तौर पर भी ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

    Ace 3V का रिब्रांड वर्जन होगा OnePlus का नया फोन?

    एक टिपिस्टर के मुताबिक, OnePlus Ace 3V के रिब्रांड वर्जन के तौर पर OnePlus Nord 4 को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। Ace 2V को 2023 मार्च में लॉन्च किया गया था और इसके कुछ समय बाद ही Nord 3 को लॉन्च किया गया था और अब इसी लेकर उम्मीद है कि Nord 4 को भी इसी तरह लॉन्च किया जाएगा।

    OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन

    Ace 3V हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 6.74 इंच फ्लैट Oled डिस्प्ले दी गई है, यह 1.5k रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150nits की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

    फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट मिलता है, इसे 12GB और 16GB LPDDR5x रैम के साथ पेश किया गया है, फोन में 256GB और 512 GB UFS 4.0 स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।

    100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 16MP का सेल्फी सेंसर और 50MP OIS प्राइमरी और 8MP का कैमरा दिया गया है।

    इस फोन में डुअल स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, IR blaster, X-एक्सिस लीनियर मोटर और अलर्ट स्लाइड दिया गया है।

    उम्मीद है कि OnePlus Nord 4 में इनमें से कई फीचर्स को समान रखा जा सकता है। वनप्लस ने अपने अपकमिंग फोन के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। हालांकि लॉन्च से पहले तमाम स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Android 15: Google के नए अपडेट में मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज