Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    6 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus Pad Go बजट टैबलेट, इन दमदार फीचर्स से होगा लैस

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:49 PM (IST)

    OnePlus Pad Go Launch Date Confirm वनप्लस पैड गो भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह डिवाइस भारत में अमेजन फ्लिपकार्ट और वनप्लस इंडिया वेबसाइट के माध ...और पढ़ें

    वनप्लस पैड गो भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
    वनप्लस पैड गो भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus की ओर से वनप्लस पैड गो इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा कर दी गई है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए डिटेल के अनुसार, वनप्लस पैड गो भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह डिवाइस भारत में अमेज़न, फ्लिपकार्ट और वनप्लस इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

    कंपनी ने कहा कि डिवाइस में वनप्लस पैड जैसा ही एर्गोनोमिक डिजाइन होगा। रिपोर्ट की माने तो वनप्लस पैड गो में 2.4K डिस्प्ले होने की उम्मीद है। नया टैबलेट एक बजट टैबलेट होगा और इसकी कीमत काफी कम होगी। आइए इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

    OnePlus Pad Go की खूबियां

    वनप्लस पैड गो में 2.4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। टैबलेट में आंखों की देखभाल और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के लिए TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी होगा। वनप्लस पैड गो एंड्रॉइड 13-आधारित ऑक्सीजनओएस 13 को बूट करेगा। इसे भविष्य में ऑक्सीजनओएस 14 अपडेट भी मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा 16GB रैम के साथ आएगा Redmi Note 13 Pro, पावरफुल Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से होगा लैस

    डिवाइस में कंटेंट सिंक फीचर, नोटिफिकेशन शेयरिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसे कई धांसू फीचर्स होंगे। बता दें, वनप्लस पैड गो को अगस्त में ही भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

    वनप्लस पैड की खूबियां

    वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपना पहला वनप्लस पैड लॉन्च किया था। इस एंड्रॉइड टैबलेट में आपको 11.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसे 144Hz तक की वैरिएबल रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: iPhone 15 का ये फोन करता है Apple CEO के दिल पर राज, Tim Cook ने खुद बताई आईफोन को लेकर अपनी पसंद

    इस डिवाइस में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलता है, जो 12GB रैम के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस एंड्रॉइड टैबलेट में 13MP सिंगल-लेंस रियर कैमरा है, जिसे LED फ्लैश के साथ पेश किया गया है।