Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus की इस डिवाइस को मिल रहा है Android 14 अपडेट, यूजर्स को होंगे ये बेनिफिट्स, यहां जानें जरूरी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

    OnePlus ने फरवरी में अपने टैब को लॉन्च किया था। यह कपंनी का पहला टैब है। फिलहाल कंपनी ने अपना दूसरा टैब भी लॉन्च कर दिया है जिसे वनप्लस पैड गो नाम दि ...और पढ़ें

    OnePlus Pad को मिल रहा है Android 14 अपडेट, जानें डिटेल
    OnePlus Pad को मिल रहा है Android 14 अपडेट, जानें डिटेल

    HighLights

    1. OnePlus ने अपने पहले टैबलेट के लिए लेटेस्ट OS बीटा अपडेट रोलआउट शुरू कर दिया है।
    2. OxygenOS 14 अपडेट Android 14 आधारित अपडेट है।
    3. कंपनी ने OnePlus Pad को फरवरी में लॉन्च किया था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने कुछ दिनों पहले ही अपने लेटेस्ट टैब यानी वनप्लस पैड गो को लॉन्च किया है। ये डिवाइस कंपनी के पहले टैबलेट यानी वनप्लस पैड का सक्सेसर है, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

    फिलहाल कंपनी इसके लिए लेटेस्ट बीटा अपडेट लेकर आई है। यानी कि वनप्लस पैड के Android 14 आधारित OxygenOS 14 बीटा अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने भारत में इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    OnePlus Pad को मिल रहा नया अपडेट

    • जैसा कि हम जानते हैं कि वनप्लस पैड को फरवरी में कंपनी के क्लाउड 11 इवेंट में लॉन्च किया गया था।
    • यह कंपनी का का पहला एंड्रॉइड टैबलेट है,जो एंड्रॉइड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 के साथ पेश किया गया था।
    • अब कंपनी इसे एंड्रॉइड 14 अपडेट दे रही है, जिसके ,साथ कई सिक्योरिटी, प्राइवेसी फीचर्स, परफॉर्मेंस और डिजाइन अपडेट दिखने को मिल सकता है।
    • कंपनी ने बीते गुरूवार इस बात की जानकारी दी कि वनप्लस पैड के लिए OxygenOS 14 ओपन बीटा 1 का रोलआउट शुरू हो गया।
    • अब ये एंड्रॉइड 14-आधारित ओपन बीटा 1 भारत में वनप्लस पैड टैबलेट के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें - 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा Samsung का ये बजट फोन, यहां जाने सारी डिटेल

    मिलेंगे कई नए अपग्रेड

    • वनप्लस ने बताया कि नया अपडेट बहुत से नअ अपग्रेड के साथ आएगा। इसमे यूजर्स को एंड्रॉइड 14 के फीचर्स की लिस्ट मिलेगी।
    • यह अपडेट Google फोटो, फोटो और वीडियो-संबंधित मैनेजमेंट और क्लाउड फोटो सर्विस में सुधार ला सकता है।
    • इसके अलावा इस अपडेट के साथ ऐप्स की लॉन्च स्पीड में भी बढ़ोतरी होगी, ताकि यूजर्स बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकें ।
    • नया OxygenOS 14 ओपन बीटा अपडेट डिवाइस में एक्वामॉर्फिक-थीम वाली रिंगटोन जोड़ता है और इसे नोटिफिकेशन साउंड की तरह इस्तेमाल करता है।
    • वनप्लस ने वनप्लस पैड में नए अपडेट के साथ लैंडस्केप और पोर्ट्रेट मोड के बीच स्विच करते समय स्क्रीन फ्लैशिंग की समस्या का समाधान भी लाता है।

    कैसे करें अपडेट

    • इसके लिए आपको अपने वनप्लस पैड के सेटिंग्स ऑप्शन में जाना होगा।
    • इसके बाद About Device में जाएं ।
    • अब अप टू डेट आप्शन में जाकर दाईं ओर आइकन टैप करें।
    • इसके बाद बीटा प्रोग्राम ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन करने के लिए चरणों का पालन करके ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • एक बार एप्लिकेशन स्वीकृत हो जाने के बाद आप सेटिंग्स> About Device > Download Now पर जाकर अपडेट पा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - इससे सस्ता नहीं मिलेगा Jio का ये लैपटॉप, कमाल के फीचर्स को साथ मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर

    खबरें और भी