Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MWC 2024: OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच 26 फरवरी को होगी लॉन्च, लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगा राउंड डायल

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 08:05 PM (IST)

    OnePlus ने हाल ही अपने लेटेस्ट प्लैगशिप फोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी स्मार्टवॉच लाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि OnePlus Watch 2 जल्द ही भारत ...और पढ़ें

    OnePlus Watch 2 MWC 2024 में होगी लॉन्च
    OnePlus Watch 2 MWC 2024 में होगी लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में गिना जाता है। इसके साथ ही कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए ऑडियो और स्मार्टवॉच भी लाती रहती है। इस बार भी कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लाने की तैयारी में है।

    26 फरवरी को होगी लॉन्च

    वनप्लस वॉच 2 की लॉन्चिंग MWC 2024 में होगी। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वॉच 26 फरवरी को पेश की जाएगी। यहां हम आपको इस वॉच के बारे में अब तक सामने आ चुकी डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

    अपग्रेड होगा नया मॉडल

    • उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश की जाएगी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स में वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट वियरेबल के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
    • इसके साथ ही कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए भी इसके कुछ डिजाइन को रिवील किया गयाो है। इसमें एक गोला आकृति है, जिसमें आपको दो बटन दिखाई देंगे।

    वनप्लस की अपकमिंग स्मार्टवॉच को बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) पर स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग में इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है।

    यह भी पढ़ें - 10,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ रहा शाओमी टैबलेट, कंपनी ने जारी किया नया पोस्टर

    OnePlus Watch 2 की खूबियां (संभावित)

    • वनप्लस वॉच 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि यह कन्फर्म है कि इसका डायल राउंड शेप का होगा।
    • वनप्लस के इस वॉच के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट होने की उम्मीद है।
    • इसके अलावा यह डिवाइस वनप्लस के वेयरओएस 3 या वेयरओएस 4 के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें - सावधान! आधे से अधिक भारतीयों को रोज आती है 3 स्पैम कॉल, यहां जानें जरूरी डिटेल

    खबरें और भी