Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खत्म हुआ इंतजार, भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT ऐप, Android फोन में ऐसे करें डाउनलोड

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 09:34 AM (GMT+05:30)

    OpenAI Launched ChatGPT App For Android Users अगर आप भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं तो ये नया अपडेट आपका दिल खुश कर सकत ...और पढ़ें

    OpenAI Launched ChatGPT App For Android Users
    OpenAI Launched ChatGPT App For Android Users

    HighLights

    1. OpenAI ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को लॉन्च कर दिया है।
    2. OpenAI ने चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
    3. चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को एंड्रॉइड यूजर्स अब प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी ओपनएआई के चैटजीपीटी चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। चैटजीपीटी का इस्तेमाल अब फोन में ऐप के रूप में किया जा सकता है। कंपनी ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को लॉन्च कर दिया है।

    किन देशों में रहने वाले यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ चैटजीपीटी ऐप

    दरअसल, कंपनी ने एक लेटेस्ट ट्वीट के जरिए ऐप लॉन्चिंग को लेकर जानकारी पोस्ट की है। कंपनी ने अमेरिका, बांग्लादेश, ब्राजील और भारत में रहने वाले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऐप लॉन्च किया है।

    मालूम हो कि आईओएस यूजर्स के लिए चैटजीपीटी का ऑफिशियल ऐप मई में ही लॉन्च हो चुका है। ऐसे में वे यूजर्स जो एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, उनके लिए चैटजीपीटी केवल वेब वर्जन के साथ ही मौजूद था। हालांकि, कंपनी ने यूजर्स के लिए एलान किया था कि एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी ऑफिशियल ऐप जल्द लॉन्च होगा।

    ChatGPT App को एंड्रॉइड फोन में कैसे करें डाउनलोड

    चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को कंपनी के दिए ऑफिशियल लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा चैटजीपीटी को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

    • सबसे पहले एंड्रॉइड फोन से प्ले स्टोर पर विजिट करना होगा।
    • प्लेस्टोर पर ChatGPT app टाइप करना होगा।
    • चैटजीपीटी टाइप करने के साथ ही पहले नंबर पर नजर आ रहे ऐप पर आना होगा।
    • कंपनी का ऑफिशियल ऐप ब्लू बैकग्राउंड में नजर आएगा। चैटजीपीटी ऐप के नीचे OpenaAI पर नजर आएगा।

    खबरें और भी

    • ऐप पर क्लिक करने के साथ ही Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • ऐसा करने के साथ ही कुछ ही देर में ऐप डाउनलोड होकर आपके एंड्रॉइड फोन में इस्तेमाल के लिए मौजूद होगा।