विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:30 PM (IST)

Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया 5G फोन A7 Pro Max लॉन्च किया है, जिसमें 10,000mAh की दमदार ...और पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी

10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी

HighLights

  1. Oppo A7 Pro Max 5G 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च।

  2. स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग सुविधा।

  3. 50MP कैमरा और 6.78-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने A7 Pro Max के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये नया A सीरीज डिवाइस दो कलर ऑप्शन में आता है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। फोन में सबसे खास इसकी 10,000mAh की बैटरी है।

फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। चलिए फोन के सभी फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Oppo A7 Pro Max 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो ऑस्ट्रिया में ओप्पो के नए डिवाइस की कीमत EUR 599 यानी लगभग 61,000 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलता है। नया डिवाइस दो कलर लूनर ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर में आता है। भारत में ये फोन कब तक लॉन्च होगा फिलहाल इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Oppo A7 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच की 1.5K (1,272x2,772 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है और इसमें 330Hz का मैक्सिमम टच सैंपलिंग रेट भी है। डिवाइस में 800 निट्स तक और 1,800 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें Adreno 629 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

Oppo A7 Pro Max 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर और 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में 10,000mAh की बैटरी है। साथ ही इसमें 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी