OPPO के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
ओप्पो आज भारत में अपनी नई F33 5G सीरीज लॉन्च कर रहा है, जिसमें OPPO F33 5G और F33 Pro 5G शामिल हैं। ये फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और Amazon व Flipka ...और पढ़ें

OPPO के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो आज भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी अपनी OPPO F33 सीरीज के तहत पेश करने वाली है। इस लाइन-अप में OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G शामिल होने वाले हैं। ये नए डिवाइस Reno 15 सीरीज से ठीक नीचे होंगे। ऐसे में अगर आप भी इस सीरीज में से कोई डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो पहली इनकी संभावित कीमत और फीचर्स जरूर जान लें।
OPPO F33 सीरीज की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO F33 की कीमत 31,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जहां ये आज लॉन्च हो रहे Vivo T5 Pro 5G को टक्कर दे सकता है। सीरीज के OPPO F33 Pro की कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है। OPPO F33 सीरीज के ये दोनों डिवाइस आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होंगे। लॉन्च के बाद OPPO F33 सीरीज फोन आप Amazon और Flipkart के जरिए खरीद पाएंगे।
OPPO F33 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO के ये दोनों मॉडल्स IP69K रेटिंग के साथ आएंगे। साथ ही इन डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिलने वाली है, जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। OPPO ने हार्डवेयर को इस तरह से ऑप्टिमाइज किया है कि यह लंबे टाइम तक गेमिंग और डेली यूज में बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO F33 Pro 5G में 6.57-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलेगा। पीछे की तरफ फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट इफेक्ट के लिए 2MP का डेप्थ कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा 50MP का हो सकता है।
खबरें और भी
OPPO F33 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वहीं दूसरी तरफ OPPO F33 5G के कई स्पेसिफ़िकेशन इसके प्रो मॉडल जैसे ही होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉन प्रो मॉडल में 6.57 इंच से 6.67 इंच के बीच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। चिपसेट की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max या Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलेगा।
हालांकि फोन में कैमरा हार्डवेयर शायद प्रो मॉडल जैसा ही होगा, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। हालांकि नॉन प्रो में फ्रंट कैमरा बदल सकता है। डिवाइस में 16MP या 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।