Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! आधी कीमत पर मिल रहा तगड़ा फोल्डेबल फोन, बंपर डिस्काउंट का है मौका

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 05:30 PM (IST)

    आपके लिए एक काम की जानकारी लाए हैं। आप पॉकेट में फिट होने वाले छोटू से फोल्डेबल फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम यहां Oppo Find N3 Flip की बात कर र ...और पढ़ें

    Oppo Find N3 Flip का कम हो गया दाम
    Oppo Find N3 Flip का कम हो गया दाम

    HighLights

    1. Oppo Find N3 Flip भारत में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था।
    2. ओप्पो का फोल्डेबल फोन दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन बजट की वजह से प्लान नहीं बन पा रहा है तो खुश हो जाइए। आपके लिए एक काम की जानकारी लाए हैं। आप पॉकेट में फिट होने वाले छोटू से फोल्डेबल फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम यहां Oppo Find N3 Flip की बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन को Sleek Black और Cream Gold कलर में खरीद सकते हैं।

    Oppo Find N3 Flip की कीमत हुई कम

    दरअसल, ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 94,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस फोन की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम पर आ गई है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को लॉन्च होने के बाद अब तक के सबसे कम पर लिस्ट किया गया है। फोन को 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन को बैंक ऑफर में और कम पर खरीदा जा सकता है। Oppo Find N3 Flip की खरीदारी ICICI Bank Credit Card, BOBCARD, YES Bank Credit Card से करते हैं तो 1000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Oppo A3x 5G Launched: ओप्पो लाया वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, 13 हजार रुपये से कम है शुरुआती दाम

    Oppo Find N3 Flip की खूबियां

    प्रोसेसर

    ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट और 8 cores सीपीयू स्पीड कोर के साथ आता है। फोन ARM Immortalis-G715 MC11 @981MHz जीपीयू के साथ आता है।

    डिस्प्ले

    फोन 6.8 इंच FHD (2520×1080), 120Hz रिफ्रेश रेट मेन और 3.26 इंच SD (720×382), 60Hz रिफ्रेश रेट कवर स्क्रीन के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज

    ओप्पो Find N3 Flip फोल्डेबल फोन को कंपनी 12GB रैम + 256GB रोम कैपेसिटी के साथ LPDDR5x रैम टाइप और UFS4.0 रोम के साथ आता है।

    बैटरी और चार्जिंग

    ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन 4300mAh बैटरी और 44W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जाता है।

    कैमरा

    ओप्पो फोन 50MP Main Camera, 32MP Telephoto Camera, 48MP Ultra-wide Angle Camera के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन 32MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है।