यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OPPO Find N3 Flip: ऑफिशियल लॉन्च से पहले ओप्पो के फ्लिप फोन का डिजाइन आया सामने, 48MP कैमरे से होगा लैस
OPPO Find N3 Flip Design and Features ऑफिशियल लॉन्च से पहले OPPO ने OPPO Find N3 Flip की हाई क्वालिटी इमेज शेयर की है। ओप्पो फाइंड एन3 में इंटरनल स्क् ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO Find N3 Flip 19 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का सहयोगी ब्रांड OnePlus भी उसी दिन अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OpenPlus Open लॉन्च करेगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले OPPO ने OPPO Find N3 Flip की हाई क्वालिटी इमेज शेयर की है।
ओप्पो फाइंड एन3 में इंटरनल स्क्रीन पर एक पंच-होल कटआउट है। फोल्डेबल हैंडसेट को दाहिने किनारे पर एक अलर्ट स्लाइडर के साथ देखा जाता है और इसकी क्रीज मुश्किल से दिखाई देती है। आइए आपको लॉन्च होने वाले नए फोन के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।
.jpg)
OPPO Find N3 Flip की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें डिस्प्ले के चारों ओर घुमावदार किनारे और थोड़े मोटे बेजल्स हैं। ब्रांड द्वारा शेयर की गई इमेज- ओप्पो फाइंड एन2 के समान डिज़ाइन दिखाती हैं, जिसे पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो फाइंड एन3 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी प्रोसेसर पर चलेगा, जिसे 12 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसके एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है।
OPPO Find N3 Flip की लॉन्च डेट
ओप्पो फाइंड एन3 लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) आयोजित किया जाएगा , जबकि वनप्लस ओपन का लॉन्च 19 अक्टूबर को भारत में शाम 7.30 बजे IST पर होगा। ओप्पो फाइंड एन3 के चीन तक ही सीमित रहने की उम्मीद है।
खबरें और भी
.jpg)
OPPO Find N3 Flip की खूबियां
रिपोर्ट की माने तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.82-इंच (2,268 x 2,440 पिक्सल) OLED इनर डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच (1,116 x 2,484 पिक्सल) OLED बाहरी स्क्रीन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का सेकेंडरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP का टेलीफोटो कैमरा होगा।
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 32MP या 20MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। ओप्पो के डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,805mAh की बैटरी होगी।