यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16GB रैम, 5000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट वाले OPPO Find X7 की डिजाइन आई सामने, यहां जानें जरूरी डिटेल
Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए Oppo Find X7 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस डिवाइस के आने से पहले ही इसके बहुत से फीचर्स और डिजाइन सामने आए है। फीच ...और पढ़ें

HighLights
- Oppo अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X7 पेश करने की तैयारी कर रहा है।
- फाइंड एक्स7 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
- इसमे आपको 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO बहुत जल्द मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X7 पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में स्मार्टफोन के फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। हम फाइंड एक्स7 को हरे रंग में देख सकते हैं, जिसमें पीछे की तरफ एक बड़ा स्क्वायर कैमरा मॉडल है।
प्रो मॉडल का ब्लूप्रिंट हाल ही में ऑनलाइन दिखाया गया, जिसमें डुअल-पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिखाया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 64MP ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप जूम लेंस शामिल होगा।
OPPO Find X7 की स्पेसिफिकेशन
- मीडिया रिपोर्ट की माने तो फाइंड एक्स7 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। यह TSMC की 4nm प्रक्रिया पर बनाया गया है और इसमें 3.25GHz पर एक Cortex-X4 कोर, 2.85GHz पर तीन Cortex-X4 कोर और 2.0GHz पर चार Cortex-A720 कोर शामिल हैं।
- इसी तरह, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 16GB LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होने की बात कही गई है।
- चार्जिंग 100W पर आ सकती है, और इसमें 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। ओप्पो ने अभी तक फाइंड एक्स7 सीरीज की लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।
.jpg)
यह भी पढ़ें - Oppo Find X7 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म, 32MP सेल्फी कैमरा और पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ इस दिन करेगा एंट्री
OPPO Find X7 के फीचर्स
- रिपोर्ट्स की माने तो Find X सीरीज में तीन स्मार्टफोन- फाइंड एक्स7, फाइंड एक्स7 प्रो और फाइंड एक्स7 अल्ट्रा शामिल होंगे।
- रेगुलर ओप्पो फाइंड X7 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 SoC मिलने की खबर है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें BOE X1 ओरिएंटल डिस्प्ले है और इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
- इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 6x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 1/2.51-इंच के सेंसर साइज़ के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX 858 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। ओप्पो फाइंड एक्स7 सीरीज एक एमरजेंसी सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर के साथ आएगी।
यह भी पढ़ें - 100W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी वाले OPPO के इस प्रीमियम फोन में मिलेगी Satellite कनेक्टिविटी, जल्द लॉन्च होगा डिवाइस