विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OPPO जल्द बाजार में पेश कर सकता है 300W SuperVooc फास्ट चार्जर, 5 मिनट में फोन होगा 100 फीसदी तक चार्ज

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 06 Apr 2023 05:11 PM (IST)

Oppo 300W SuperVooc बहुत जल्द ओप्पो Oppo 300W SuperVooc फास्ट चार्जर को बाजार में पेश कर सकता है। अगर ऐसा ...और पढ़ें

Oppo is reportedly working on a 300W SuperVooc fast charger
Oppo is reportedly working on a 300W SuperVooc fast charger

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बाजार में लगातार कई कंपनियों ने बड़ी बैटरी के साथ ढेरों स्मार्टफोन लॉन्च किये है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कई कंपनियां अभी काम भी कर रही हैं। एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ओप्पो एक नए फास्ट-चार्जिंग फीचर पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द 300W SuperVooc फास्ट चार्जर लॉन्च करेगी।

यदि ये रिपोर्ट सही है तो, ये बाजार में सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर के रूप में Redmi 300W इम्मोर्टल सेकंड चार्जर से जुड़ा होगा। इस साल स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने नए हैंडसेट के साथ नए और सबसे तेज चार्जिंग स्पीड चार्जर को पेश किया है। इनमें से कुछ कंपनियां वर्तमान में तेजी से चार्ज करने के ऑप्शन डेवलप कर रही हैं और इसपर काम कर रही हैं।

Oppo लांच कर सकता है 300W SuperVooc फास्ट चार्जर 

Infinix ने हाल ही में एक नया 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज चार्जिंग सिस्टम भी लॉन्च किया है, जो वर्तमान में 110W वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्ज समाधान के साथ बाजार में दूसरा सबसे फास्ट है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो 4,450mAh बैटरी (नार्मल 4,600mAh बैटरी) के साथ जोड़े गए 300W SuperVooc फास्ट चार्जिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। चार्जर के इस साल के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Redmi ने लॉन्च किया 300W इम्मोर्टल सेकेंड चार्जर

Redmi ने हाल ही में 300W इम्मोर्टल सेकेंड चार्जर भी लॉन्च किया है, जो पांच मिनट में स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक इस चार्जिंग तकनीक से 4,100mAh की बैटरी को 43 सेकेंड में 10 फीसदी, दो मिनट और 13 सेकेंड में 50 फीसदी और पांच मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह एक नई टेक्नोलॉजी नहीं है, बल्कि Redmi Note 12 Pro+ मॉडल में पाया गया एक मॉडिफिकेशन है, जो 4,980mAh की बैटरी के साथ आता है।

ये स्मार्टफोन भी सपोर्ट करते हैं सबसे तेज फास्ट चार्जिंग स्पीड

Redmi Note 12 डिस्कवरी एडिशन, जो केवल चीन में उपलब्ध है, Xiaomi का अब तक का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन है। यह 210W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और लगभग 10 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है। Infinix ने हाल ही में 110W वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्ज के साथ 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज चार्जिंग सिस्टम भी लॉन्च किया है। Infinix GT 10 Pro के जल्द ही नए 260W चार्जिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी यूनिट होने की उम्मीद है।