Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, -20 डिग्री टेम्प्रेचर में भी चार्ज होंगे नए Smartphone

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 10:13 AM (IST)

    ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज (Reno 11 series) को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि Reno 11 series को 23 नवंबर को लॉन्च किया ज ...और पढ़ें

    80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, बैटरी से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने
    80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, बैटरी से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज (Reno 11 series) को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि Reno 11 series को 23 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी Reno 11 और Reno 11 Pro को लेकर कई पोस्टर जारी कर चुकी है। एक नए पोस्ट के साथ नए फोन की बैटरी को लेकर नई जानकारियां दी गई हैं।

    Reno 11 series दमदार बैटरी से होगी लैस

    ओप्पो की अपकमिंग सीरीज को कंपनी 48 महीने की बैटरी रिप्लेसमेंट सुविधा के साथ पेश कर रही है। Reno 11 series के फोन अल्ट्रा-टिकाऊ बैटरी के साथ लाए जा रहे हैं, जो एक एक्स्ट्रीम टेम्प्रेचर पर भी चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

    कौन-से यूजर्स को मिलेगा फायदा

    दरअसल, ओप्पो ने फोन की खरीदारी करने वाले पहले खरीदारों के लिए एक नया एलान किया है। फोन की खरीदारी करने वाले पहले खरीदारों को 4 साल का बैटरी रिप्लेसमेंट प्लान ऑफर किया जाएगा।

    मालूम हो कि इसी तरह का प्लान पहले Oppo A2 Pro 5G के लिए भी ऑफर किया गया था।

    Oppo A2 Pro 5G को लेकर कंपनी ने कंफर्म किया था कि 4 साल के अंदर बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे गिरने पर रिप्लेसमेंट प्लान के तहत काम होगा।

    ये भी पढ़ेंः Online Scam Alert: Google Search से Uber Helpline नंबर डायल करना पड़ा भारी, शख्स को लग गया 5 लाख का चूना

    80W चार्जिंग फीचर के साथ आ रहे फोन

    कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है कि अपकमिंग फोन 80W चार्जिंग फीचर के साथ लाया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी का दावा है कि Reno 11 series के स्मार्टफोन को -20 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर में भी चार्ज किया जा सकेगा।

    ओप्पो की अकमिंग सीरीज को लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ पिक्चर्स देखी जा सकती हैं।

    बता दें, ओप्पो की इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, चीन के बाद ही इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट और भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    खबरें और भी