विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk के निशाने पर फिर आए Zuckerberg, बोले- इंस्टाग्राम पर हो रहा बच्चों का शोषण फिर भी कार्रवाई नहीं

Published: Mon, 26 Aug 2024 02:51 PM (GMT+05:30)

टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव की गिरफ्तारी पर X के मालिक एलन मस्क ने कहा कि जो आरोप ...और पढ़ें

इंस्टाग्राम पर भी हो रहा बच्चों का शोषण लेकिन खुलेआम घूम रहा जुकरबर्ग
इंस्टाग्राम पर भी हो रहा बच्चों का शोषण लेकिन खुलेआम घूम रहा जुकरबर्ग

HighLights

  1. मार्क जुकरबर्ग सरकारों के इशारों पर काम कर रहे हैं, इसलिए वह सेफ- मस्क ने कहा
  2. पावेल डुरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीग्राम ऐप के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों की इस पर प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। अब एक्स और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि यही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी हो रहा है, लेकिन जुकरबर्ग को गिरफ्तार नहीं किया गया। मस्क ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

जुकरबर्ग को भी अरेस्ट करो

एलन मस्क ने एक यूजर को रिप्लाई देते हुए कहा कि एक तरफ ज्यादातर देशों की सरकारें पावेल डुरोव की गिरफ्तारी को सही ठहरा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ उनके ही देशों में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये बाल शोषण जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पर बड़े पैमाने पर पहले भी शोषण जैसी चीजें सामने आ चुकी हैं। अपने रिप्लाई में मस्क ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को घेरा। इन्होंने कहा जुकरबर्ग पहले से ही सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कौन हैं टेलीग्राम के मालिक Pavel Durov, फ्रांस में पुलिस ने क्यों किया उन्हें गिरफ्तार

बाहर घूम रहे मार्क जुकरबर्ग

एलन मस्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा जुकरबर्ग अपने यूजर्स का डेटा सरकारों के साथ साझा कर देते हैं, जिसकी वजह से सरकारें उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही हैं। जुकरबर्ग खुलआम बाहर घूम रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। फ्रांसीसी स्थानीय मीडिया के मुताबिक, टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी के चलते मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों पर रोक न लगाने के चक्कर में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पावेल को कंटेंट मॉडरेटशन में नाकाम रहने के आरोप में 20 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिना शादी के 100 बच्चों के 'पिता' हैं Telegram के फाउंडर! दोस्त के बच्चे के भी बायोलॉजिकल बाप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।