Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Photos में Android यूजर्स को मिला नया फीचर, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 12:09 PM (GMT+05:30)

    गूगल फोटोज (Google Photos) का इस्तेमाल एंड्रॉइड फोन में करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। एपल यूजर्स की तरह अब आप भी फोटोज स्टैक फीचर का इस् ...और पढ़ें

    Google Photos में Android यूजर्स को मिला नया फीचर
    Google Photos में Android यूजर्स को मिला नया फीचर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल फोटोज (Google Photos) का इस्तेमाल एंड्रॉइड फोन में करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। एपल यूजर्स की तरह अब आप भी फोटोज स्टैक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    क्या है फोटोज स्टैक फीचर

    दरअसल, गूगल फोटोज में यूजर्स इस फीचर का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। फोटो स्टैक फीचर को शुरुआती फेज में केवल आईफोन यूजर्स के लिए लाया गया था।

    एपल यूजर्स के लिए यह फीचर बीते साल नवंबर में ही पेश किया जा चुका था। इस फीचर के साथ एक जैसे फोटोज (similar photos) को सिंगल ग्रुप में देखा जा सकेगा।

    फोटोज स्टैक फीचर को ऐसे करें इनेबल

    • सबसे पहले फोटोज की सेटिंग्स में जाना होगा।
    • अब Preferences पर क्लिक करना होगा।
    • अब Stack Similar Photos पर आना होगा।
    • अब फीचर को इनेबल करना होगा।

    इस फीचर को इनेबल नहीं कर पा रहे हैं तो प्ले स्टोर से गूगल फोटोज ऐप को अपडेट कर सकते हैं। इस ऐप को अपडेट करने के साथ ही पॉप-अप के साथ इस नए फीचर को इनेबल करने का ऑप्शन मिल सकता है।

    इस नए फीचर को गूगल फोटोज के 6.66.0.597410323 वर्जन में देखा जा रहा है। जैसे ही आप इस फीचर को इनेबल कर लेते हैं ऐप में ग्रिड व्यू के साथ सिंगल थमनेल में सिमिलर फोटोज को ग्रुप्ड देख सकेंगे।

    फैमिली और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं फोटो स्टैक

    बता दें, इस फीचर के साथ पूरे स्टैक को परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। वे यूजर्स जो इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं वे इस फीचर को टर्न ऑफ कर सकते हैं। Unstack photos ऑप्शन से फीचर का इस्तेमाल बंद किया जा सकता है।