Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में जल्द लॉन्च होगा POCO का ये फोन, कंपनी ने पेश किया टीजर वीडियो

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 12:29 PM (IST)

    जनवरी 2023 एक व्यस्त महीना होने वाला है क्योंकि कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। POCO C50 भी इस लिस्ट में शामिल हो गय ...और पढ़ें

    Poco soon to launch its new smartphone POCO C50 Smartphone
    Poco soon to launch its new smartphone POCO C50 Smartphone

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2022 अपने आखिरी मोड़ पर है और कई स्मार्टफोन कंपनी अपने फोन लॉन्च करने में लगी है। वहीं कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने नए फोन के लॉन्च की धोषणा भी कर दी है। जैसे कि हम जानते हैं कि Redmi Note 12 सीरीज़ और Realme GT Neo 5 जनवरी को आ रहे हैं, वहीं iQOO 11 को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। अब Poco ने भी POCO C50 स्मार्टफोन के लॉन्च की भी पुष्टि कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है।

    कंपनी ने पेश किया टीजर वीडियो

    कंपनी ने अपने ट्विटर पर Poco C50 का एक टीजर आउट किया है, जिससे हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही लॉन्च की तारीख की भी पुष्टि करेगी। इसके अलावा टीजर में आपको Coming Soon दिखाई दे रहा है। यहां हम इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं, ताकि आपको समझने मे आसानी हो।

    ये हो सकती है लॉन्चिंग डेट

    मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि पोको फोन की लॉन्चिंग 3 जनवरी को हो सकती है। इसका मतलब यह है कि हम नए साल में इस फोन के आने की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि यह स्मार्टफोन पोको C सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें अब तक केवल दो फोन- Poco C31 और Poco C30 शामिल किए गए हैं ।अब Poco C50 सीरीज का तीसरा वेरिएंट होगा।

    Poco C50 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

    अगर हम टीजर पर नजर डालते हैं तो यहां आपको फोन के किसी भी फीचर की जानकारी नहीं मिलेगी। लेकिन ‘Coming Soon’ में दिखने वाले OO में कैमरा सिंबल दिख रहा है, जिससे अनुमाल लगाया जा सकता है कि इसमें डुअल कैमरा सेटअप हो सकता हैं। यानी कि इसमें पीछे या सामने एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।

    खबरें और भी

    बता दें कि Poco C31 और Poco C3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। अगर कंपनी पीछे के 2-मेगापिक्सेल कैमरों में से एक को हटाने की योजना बना रही है, तो यह कस्टमर्स के लिए बड़ा नुकसान नहीं होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है क्योंकि कंपनी ने पोको सी सीरीज के पुराने फोन में भी इतनी ही क्षमता वाली बैटरी है। अब बस हमें फोन के लॉन्च होने का इंतजार करना है।

    यह भी पढ़ें - 

    Google Contacts ऐप पर ऐसे सेट करें इलस्ट्रेटेड प्रोफाइल पिक्चर, बस फॉलो करें ये स्टेप

    आईफोन के लॉक स्क्रीन पर ऐसे जोड़ सकते हैं विजेट, इस तरीके से आसान हो जाएगा काम