विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले दो नए 5G फोन, 'Sound by Bose' के साथ 8,050mAh बैटरी भी

Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:22 AM (IST)

पोको F9 सीरीज 1 सितंबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी, जिसमें Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra मॉडल ...और पढ़ें

लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले दो नए 5G फोन, 'Sound by Bose' के साथ 8,050mAh बैटरी भी

लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले दो नए 5G फोन, 'Sound by Bose' के साथ 8,050mAh बैटरी भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही अपनी नई Poco F9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आखिरकार इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस लाइनअप में दो मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने इनके नाम भी कन्फर्म कर दिए हैं। ये हैंडसेट सितंबर की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे।

बताया जा रहा है कि ये फोन्स Redmi K100 सीरीज के मॉडल के रीब्रांडेड वर्शन के तौर पर आने की उम्मीद है, जो सिर्फ चीन में उपलब्ध हैं। खास बात ये है कि Poco F9 सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो इन्हें एक दमदार फोन्स से एक बना देगा।

Poco F9 सीरीज की लॉन्च डेट

Poco F9 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT (1:30 AM IST) पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने घोषणा की है कि इस लाइनअप में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra मॉडल शामिल होंगे। कंपनी पिछले जेनरेशन की तरह ही स्टैंडर्ड F9 को लॉन्च नहीं करेगी। फोन की टीजर इमेज भी सामने आ गई है।

Poco F9 सीरीज दो कलर ऑप्शन में दिख रही है जिसमें वाइट और डार्क चेरी कलर ऑप्शन शामिल है। ये कलर Redmi K100 सीरीज में 'कैबरनेट सॉविन्यॉन' के नाम से भी उपलब्ध है। फोन के पिछले हिस्से पर 'Sound by Bose' की ब्रांडिंग भी दिख रही है, जिससे पता चलता है कि फोन में US-बेस्ड ब्रांड के साथ मिलकर ऑडियो ट्यूनिंग की गई है।

Poco F9 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco F9 Pro में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की QHD+ प्लास्टिक OLED डिस्प्ले मिल सकती है। जबकि F9 Ultra में 2608x1200-पिक्सेल रिजाल्यूशन वाली बड़ी 6.85-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

दोनों डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है और इनमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। सीरीज के Pro मॉडल में 'बिन्ड' Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट मिल सकता है, जो चीन में Redmi K100 Pro में भी यूज किया गया है।

Poco F9 सीरीज के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो Poco F9 Pro में ट्रिपल रियर-कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

सीरीज के F9 Ultra में भी Pro मॉडल जैसा ही प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है। Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी, जबकि F9 Ultra में बड़ी 8,050mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही दोनों मॉडल 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Redmi के दो नए 5G फोन: एक में 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स