Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    POCO X6 Series Launch: 12GB रैम और 64MP कैमरा वाली Poco की ये धमाकेदार सीरीज आज होगी लॉन्च, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 07:50 AM (IST)

    जानी मानी कंपनी Poco आज भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज POCO X6 को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये डिवाइस आज यानी 11 जनवरी को लॉन्च होने वाली ...और पढ़ें

    POCO X6 Series Launch- आज लॉन्च होगी पोको की लेटेस्ट सीरीज
    POCO X6 Series Launch- आज लॉन्च होगी पोको की लेटेस्ट सीरीज

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। POCO X6 सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन - POCO X6 और X6 Pro शामिल किए गए है। बता दें कि पोको Xiaomi सब-ब्रांड है , जो आज भारत में अपनी लेटेस्ट POCO X6 सीरीज के लॉन्च करने वाला है।

    ये एक बजट फोन है , जिसमें आपको बेहतरीन प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और नए ऑपरेटिंग सिस्टम की सुविधा मिल सकती है। ंकपनी इस डिवाइस को आज यानी 11 जनवरी को 5:30 बजे लॉन्च करने वाली है।

    भारत में POCO X6 सीरीज की कीमत

    • POCO X6 और X6 Pro को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकेंगे , क्योंकि लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इनके लिए एक डेडिकेटेड पेज बनाया है।
    • इसकी कीमतों को लेकर अभी कोई खास जानकारी नहीं आई है, लोकिन उम्मीद है कि POCO X6 Pro 5G के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 29,500 रुपये से शुरू हो सकती है।
    • वहीं X6 5G को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें -केवल 1399 रुपये में आते हैं ये साउंडबार, मिलती है टॉप क्लॉस साउंड क्वालिटी और बेहतर कनेक्टिविटी

    Poco X6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

    • डिस्प्ले- पोको X6 में 6.67-इंच AMOLED 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा जा सकता है।
    • प्रोसेसर- X6 में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं पोको X6 प्रो के मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है।
    • कैमरा- X6 स्मार्टफोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 13 MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 MP एक्स्ट्रा यूनिट शामिल है। X6 प्रो में आपको OIS के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है।
    • बैटरी- इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा।
    • कलर ऑप्शन- POCO X6 को तीन कलर ऑप्शन- काले, नीले और सफेद में और पोको X6 प्रो 5Gको भी 3 कलर ऑप्शन- काले, ग्रे और पीले में पेश करने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें -Vivo X100 Series First Sale : 8000 रुपये सस्ते मिल रहे 16GB रैम और 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले वीवो के ये प्रीमियम फोन, यहां जानें जरूरी डिटेल्स