Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में भूलकर भी फोन कवर में न रखें ये चीजें, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल!

    Updated: Tue, 19 May 2026 04:00 PM (IST)

    गर्मियों में फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कवर में कुछ चीजें रखने से बचें। नकदी, धातु या आईडी कार्ड जैसी वस्तुएं फोन के तापमान को बढ़ा सकती हैं, जि ...और पढ़ें

    गर्मी में भूलकर भी फोन कवर में न रखें ये चीजें, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल!

    गर्मी में भूलकर भी फोन कवर में न रखें ये चीजें, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल!


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में फोन का ओवर हीट होना एक आम समस्या है। तेज धूप, लगातार यूज और चार्जिंग के दौरान फोन का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इसका सीधा असर इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों पर पड़ता है। कुछ लोग तो ऐसे में फोन कवर के अंदर भी कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो गर्मी को और बढ़ा देता है।

    इससे फोन काफी ज्यादा ओवरहीट होने लगता है। कभी-कभी तो इसके कारण बैटरी डैमेज या फिर मोबाइल बम की तरह फट भी सकता है। चलिए जानते हैं कि गर्मी में फोन कवर में कौन कौन-सी चीजें न रखें।

    कैश या कागज

    बहुत से लोग तो फोन के कवर में कैश या कागज रख लेते हैं। गर्मी में ये चीजें डिवाइस के वेंटिलेशन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे हीट अच्छे से बाहर नहीं निकल पाती। ऐसा लगातार होने से फोन ओवर हीट हो सकता है।

    मेटल की चीजें

    मेटल की चीजें जैसे सिक्के, चाबी या मैग्नेटिक कार्ड भी मोबाइल के कवर में नहीं रखने चाहिए। धूप और गर्म तापमान में मेटल काफी जल्दी गर्म हो जाता है, जो मोबाइल के तापमान को और बढ़ा सकता है। जबकि मैग्नेटिक कार्ड रखने से NFC या वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स पर इसका असर पड़ सकता है।

    जरूरी ID कार्ड्स

    आज भी बहुत से लोग जरूरी कार्ड्स जैसे ATM कार्ड, मेट्रो कार्ड या ऑफिस ID को भी अपने मोबाइल के कवर में रख लेते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी में इन कार्ड्स की मैग्नेटिक स्ट्रिप खराब हो सकती है। जिसकी वजह से कार्ड काम करना बंद कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?