Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PUBG Mobile Valentine’s Day स्पेशल: पढ़ें कैसे गेम पार्टनर्स के बीच हुआ प्यार और फिर शादी

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 14 Feb 2019 02:43 PM (IST)

    यह गेम केवल खेलने तक ही सीमित नहीं रह गया है। PUBG Mobile खेलते हुए दो प्लेयर्स को एक-दूसरे प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली ...और पढ़ें

    PUBG Mobile Valentine’s Day स्पेशल: पढ़ें कैसे गेम पार्टनर्स के बीच हुआ प्यार और फिर शादी
    PUBG Mobile Valentine’s Day स्पेशल: पढ़ें कैसे गेम पार्टनर्स के बीच हुआ प्यार और फिर शादी

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PUBG Mobile आज दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है। इस गेम को लेकर यूजर्स काफी एडिक्टेड हो गए हैं। लोग इस गेम में इतने व्यस्त हो गए हैं उनके पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं बचा है। PUBG Mobile खेलने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इसी को देखते हुए गुजरात सरकार ने इस गेम को राज्य में बैन कर दिया है। आपको बता दें कि गुजरात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस गेम पर बैन लगाने की सिफारिश की थी जिसके बाद राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग ने इस गेम को राज्य में बैन कर दिया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी गेम को बैन कर दिया गया है। वहीं, अब PUBG Mobile को लेकर एक ऐसा वाकया सामने आया है जिससे यह पता चलता है कि यह गेम केवल खेलने तक ही सीमित नहीं रह गया है। PUBG Mobile खेलते हुए दो प्लेयर्स को एक-दूसरे प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।

    पढ़ें पूरा मामला:

    नूरहन-अल-हशीश PUBG Mobile के शुरुआती दौर से जुड़ा हुआ प्लेयर है। नूरहन PUBG Mobile गेम को अपने स्कवाड और अन्य प्लेयर्स के साथ खेलता है। नॉर्मल मैच के दौरान ही एक लड़की से मिला। इसके बाद उन्हें कई गेम्स साथ खेले और ऐसे ही उनकी दोस्ती बढ़ने लगी। इसके बाद नूरहान ने ट्विटर पर बताया कि वो अपनी PUBG पार्टनर से शादी कर रहा है। ट्वीट में लिखा गया है कि PUBG से शुरू होकर अब हम यहां हैं। इस ट्वीट को 13,600 लाइक्स मिले हैं। 

    गुजरात में बैन हुआ PUBG:

    जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिक स्कूलों में PUBG पर प्रतिबंध लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि बच्चे इस गेम के आदि होते जा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि सरकार इस गेम के कौन-से वर्नज को बैन कर रही है। लेकिन खबरों के मुताबिक, PUBG मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है न कि इसके कंसोल या पीसी वर्जन पर।

    गुजरात बाल अधिकार निकाय की चेयरपर्सन जागृति पांड्या ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी NCPCR ने देशभर में PUBG पर बैन लगाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी कहा है कि “NCPCR ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर PUBG पर बैन लगाने की सिफारिश की है। सभी राज्यों को इसे लागू कर देना चाहिए। इस गेम का छात्रों पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।” इस मामले को लेकर Tencent Games ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

    खबरें और भी

    यह भी देखें:

    Flipkart TV Days सेल: टेलिविजन सेगमेंट पर मिल रहा 10000 रु तक का डिस्काउंट

    Vivo V15 Pro 20 फरवरी को होगा लॉन्च, 32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा समेत ये होंगी खासियतें

    Vivo Carnival सेल: Vivo V9 Pro, NEX, V11 Pro समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट