Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs LSG : धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 11:45 AM (IST)

    क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जो दिखाती है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और धोनी के दीवाने किस कदर हैं। डिकॉक की वाइफ Sasha ने ज ...और पढ़ें

    लखनऊ और सीएसके के मैच में डिकॉक की पत्नि को आया एपल अलर्ट
    लखनऊ और सीएसके के मैच में डिकॉक की पत्नि को आया एपल अलर्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। MS धोनी की लोकप्रियता का स्तर अलग ही है। जब इनकी ग्राउंड पर एंट्री होती है तो स्टेडियम में शोर सुनने लायक होता है। ऐसा ही कुछ 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला।

    दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें देखा गया है कि जब धोनी की एंट्री मैदान पर होती है तो साउंड लेवल नॉर्मल से कितना तेज हो जाता है।

    धोनी की एंट्री पर एपल की वॉर्निंग

    क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो दिखाती है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और धोनी के दीवाने किस कदर हैं। डिकॉक की वाइफ Sasha ने जो स्टोरी लगाई है, उसमें एक स्मार्टवॉच दिखती है। जिसमें लाउड एनवायरनमेंट ध्वनि का स्तर 95 डेसिबल पहुंचा हुआ है।

    यह वॉर्निंग इन्हें उस दौरान मिली जब मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई। समझ सकते हैं कि धोनी की एंट्री पर लोग किस कदर एक्साइटेड हो जाते हैं। बता दें मैच के दौरान धोनी ने 9 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेली। जिसमें 3 चौके और दो शानदार छक्के शामिल थे।

    खबरें और भी

    क्या है एपल वॉच नॉइस अलर्ट?

    एपल वॉच नॉइज ऐप माइक्रोफोन और एक्सपोजर की अवधि का उपयोग करके यूजर के इर्द-गिर्द की आवाज को मेजर करती है। जब नॉइज लेवल बहुत अधिक हो जाता है तो यूजर्स को एक वॉर्निंग के जरिये अलर्ट कर देती है। ऐसा ही कुछ डिकॉक की वाइफ Sasha के साथ भी हुआ। धोनी की एंट्री पर नॉइज लेवल बहुत तेज हो गया था।

    ये भी पढे़ं- Internet Speed: स्मार्टफोन में स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान तो ये उपाय आएंगे काम; रॉकेट सी होगी रफ्तार