Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रियलमी ला रहा पहला AI कैमरा फोन, Realme 13 Pro series की धमाकेदार होगी भारत में एंट्री

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:05 PM (IST)

    रियलमी अपने ग्राहकों के लिए नंबर सीरीज पेश करता है। भारत में कंपनी की नंबर सीरीज में Realme 12 Series लेटेस्ट सीरीज है। इस सीरीज में कंपनी ने इस साल अ ...और पढ़ें

    Realme 13 Pro series की होने जा रही जल्द भारत में एंट्री
    Realme 13 Pro series की होने जा रही जल्द भारत में एंट्री

    HighLights

    1. Realme की नंबर सीरीज भारत में काफी पॉपुलर है।
    2. नंबर सीरीज के लेटेस्ट फोन Realme 12 series हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी अपने ग्राहकों के लिए अपनी Number Series में नई स्मार्टफोन सीरीज को जोड़ रहा है। कंपनी भारत में अब Realme 13 Pro series को लाने जा रही है।

    Realme 13 Pro series की एंट्री को लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से जानकारी दी है।

    फोटोग्राफी के लिए खास होगी नई सीरीज

    रियलमी ने ऑफिशियल पोस्ट के साथ कंफर्म किया है कि Realme 13 Pro series लाई जा रही है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस सीरीज के फोन फोटोग्राफी के लिए खास होंगे।

    कंपनी का कहना है कि अपकमिंग फोन कंपनी का पहला प्रोफेशनल एआई कैमरा वाला फोन होगा।

    रियलमी एआई इमेजिंग मीडिया प्रीव्यू इवेंट का एलान

    कंपनी ने एक दूसरे ऑफिशियल पोस्ट के साथ अपकमिंग फोन को लेकर थोड़ी और जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि Realme 13 Pro series को कंपनी क्रिएटिविटी और इनोवेशन के लिए एआई फीचर्स के साथ ला रही है।

    इस पोस्ट में कंपनी ने रियलमी एआई इमेजिंग मीडिया प्रीव्यू इवेंट को लेकर भी जानकारी दी है। इस पोस्ट के मुताबिक, रियलमी का एआई इवेंट 4 जुलाई को थाइलैंड में होने जा रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Realme C63: बजट सेगमेंट में रियलमी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 3 जुलाई से शुरू होगी सेल

    रियलमी नंबर सीरीज में लेटेस्ट फोन

    रियलमी की नंबर सीरीज में अभी Realme 12 Series लेटेस्ट सीरीज है। इस सीरीज के तहत भारत में कुल पांच स्मार्टफोन पेश किए जाते हैं।

    Realme 12 Series में कंपनी Realme 12 5G, Realme 12+ 5G, Realme 12X 5G, Realme 12 Pro 5G, Realme 12 Pro Plus 5G को पेश करती है।

    Realme 12X 5G कंपनी का न्यूली लॉन्च फोन है। इस फोन को कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था। कंपनी इस फोन को wilight Purple और Woodland Green कलर ऑप्शन में पेश करती है।