Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme anniversary sale में मिल रहे हैं कई ऑफर्स, जानें इस सेल से जुड़ी हर बात

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 02 May 2019 09:52 AM (IST)

    Realme Anniversary Sale Realme भारतीय बाजार में अपने एक साल पूरा होने पर इस सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में Realme के अब तक लॉन्च हुए डिवाइस पर डिस ...और पढ़ें

    Realme anniversary sale में मिल रहे हैं कई ऑफर्स, जानें इस सेल से जुड़ी हर बात
    Realme anniversary sale में मिल रहे हैं कई ऑफर्स, जानें इस सेल से जुड़ी हर बात

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Realme 1st Anniversary Sale शुरू हो चुकी है। यह सेल 4 मई तक चलेगी। Oppo की सब ब्रांड Realme भारतीय बाजार में अपने एक साल पूरा होने पर इस सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में Realme के अब तक लॉन्च हुए डिवाइस पर डिस्काउंट ऑफर्स दिया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए Realme 3 की ओपन सेल और Realme 3 Pro की फ्लैश सेल भी आयोजित की जाएगी। इस सेल का आयोजन Realme के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा Realme के एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

    Realme 1st Anniversary Sale में मिलने वाले ऑफर्स

    इस सेल में Realme फैन्स के लिए एक लाइक कलेक्शन कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 करोड़ रुपये का कूपन दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह रजिस्ट्रेशन 1 मई तक चलेगी। Realme फैन्स को 1,000 रुपये तक का कूपन दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल फैन्स Realme 3 Pro के अलावा किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा टॉप 10 फैन्स को फ्री में Realme का एक स्मार्टफोन दिया जाएगा।

    Realme 3 के टेंपर्ड ग्लास को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

    Rs 1 ऑफर

    इस ऑफर के तहत Realme के स्मार्टफोन को केवल 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सुपर डील में Realme के स्मार्टफोन के अलावा एक्सेसरीज भी 1 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस 1 रुपये की डील में 2, 3 और 4 मई को रात के 12 बजे मिडनाइट बुफे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महज 1 रुपये में Realme 2 Pro (10 PCs), Realme C1 (10 PCs) और Realme U1 (10 PCs) खरीद सकते हैं। सुबह के 9 बजे हेल्दी ब्रेकफास्ट डील के तौर पर ईयरबड्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, दिन के 12 बजे Sumptuous लंच के तौर पर Realme C1 (10 PCs) और Realme U1 (10 PCs) ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा रात के 8 बजे फाइन डिनर के तौर पर Realme बैकपैक ऑफर किया जा रहा है।

    Realme 3 के बॉडी केस को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

    फैन्स ऑल इन ऑफर

    इसके अलावा यूजर्स को फैन्स ऑल इन ऑफर भी दिया जा रहा है। Realme फैन्स को 2 मई के रात के 12 बजे से लेकर 4 मई के रात के 11:59 बजे तक फैन्स ऑल इन ऑफर दिया जाएगा। इसमें Realme फैन्स को उनके बैग्स के हिसाब से डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। 3 बैग वाले कस्टमर्स को 500 रुपये का, 2 बैग वाले कस्टमर्स को 300 रुपये का और 1 बैग वाले कस्टमर्स को 200 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा। इन डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल Realme 3 Pro और Realme C2 के अलावा किसी स्मार्टफोन के लिए किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:
    Realme के अगले स्मार्टफोन में होगा Vivo V15 Pro की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा, तस्वीरें आई सामने

    Oppo A1k दमदार बैटरी के साथ Redmi 7 से कम कीमत में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

    Xiaomi ने भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन किया टीज, जानें संभावित फीचर्स