Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme 2 ने कहा Thank You India, फ्लैश सेल में बिके 3.70 लाख से ज्यादा यूनिट्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:53 AM (IST)

    Realme 2 ने 3 लाख 70 हजार यूनिट्स के बिकने पर ट्वीट करके Thank You India लिखा ...और पढ़ें

    Realme 2 ने कहा Thank You India, फ्लैश सेल में बिके 3.70 लाख से ज्यादा यूनिट्स
    Realme 2 ने कहा Thank You India, फ्लैश सेल में बिके 3.70 लाख से ज्यादा यूनिट्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Realme 2 को पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिवली लॉन्च किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्मार्टफोन के पहला फ्लैश सेल में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई। इस स्मार्टफोन के दूसरे फ्लैश सेल में यह आंकड़ा 3 लाख 70 हजार यूनिट्स तक पहुंच गया। Realme ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी ट्विट करके दी है। कंपनी ने अपने ट्विट में Thank You India लिख कर लोगों को धन्यवाद दिया है।

    शाओमी के Poco F1 को भी यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक पहले फ्लैश सेल में इस स्मार्टफोन के कई लाख यूनिट्स बिक गए। आप भी सोच रहे होंगे कि महज चंद सेकेंड्स में ये स्मार्टफोन्स आउट ऑफ स्टॉक क्यों हो रहे हैं? आखिर, लोगों के बीच इन स्मार्टफोन्स का क्रेज क्यों है? आइए, जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स के बारे में

    Realme 2

    Realme 2 को इसी सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ओप्पो के फ्लैगशिप में रियलमी सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इसके पहले वर्जन Realme को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन्स के बेस वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Realme 2 के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले नॉच फीचर के साथ दिया गया है। जिसका रिजोल्यूशन 720x1520 एवं अस्पेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है।

    फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 506 जीपीयू पर रन करता है। फोन में पावरफुल 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 बेस्ड ColorOS 5.1 पर रन करता है। फोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूटिफिकेशन्स के साथ आता है।

    खबरें और भी

    Xiaomi Poco F1

    Poco F1 में 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जिसका असपेक्ट रेशियो 18.7:9 दिया गया है। फोन नॉच फीचर के साथ आता है। Xiaomi Poco F1 में 10nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। इसके प्रोसेसर की स्पीड 2.8 गीगा हर्टज है। फोन में एड्रिनो 630 लेटेस्ट जीपीयू दिया गया है। फोन में 4G+ नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। फोन में पावरफुल 4,000 एमएच की बैटरी दी गई है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ ही फेस अनलॉक के लिए इंफ्रारेड कैमरा और लाइट दिया गया है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

    फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 सेंसर दिया गया है। वहीं सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन की बॉडी में केवलर फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एकदम नया MIUI दिया गया है, जो Poco लॉंचर को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। साल के अंत में इसमें एंड्रॉइड 9.0 अपडेट दिया जाएगा। फोन तीन मेमोरी वेरिएंट 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें:

    Jio यूजर्स को अब हर जगह मिलेगा 4G नेटवर्क, जल्द शुरू होगी सैटेलाइट सेवा

    MediaTek बनाएगा बजट 5G स्मार्टफोन्स के लिए चिप्स

    Moto G6 Plus के 5 फीचर्स आपको कर सकते हैं निराश

    Flipkart से एयर टिकट बुक करने पर मिलता है डिस्काउंट, इस तरह उठाएं लाभ