Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme और Xiaomi के ये स्मार्टफोन्स दिवाली के बाद होंगे मंहगे

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 07 Nov 2018 10:13 AM (IST)

    कंपनी ने खासतौर पर इस साल लॉन्च होने वाले बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है ...और पढ़ें

    Realme और Xiaomi के ये स्मार्टफोन्स दिवाली के बाद होंगे मंहगे
    Realme और Xiaomi के ये स्मार्टफोन्स दिवाली के बाद होंगे मंहगे

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन्स निर्माता कंपनियां रियलमी और शाओमी अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें दिवाली के बाद बढ़ाने वाली है। कंपनी ने खासतौर पर इस साल लॉन्च होने वाले बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। शाओमी इस साल देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने में टॉप पर बना हुआ है। वहीं, ओप्पो के सब ब्रांड रियलमी के इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

    रियलमी के ये स्मार्टफोन्स होंगे मंहगे

    इस साल रियल मी ने 4 स्मार्टफोन्स रियलमी, रियलमी 2, रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 भारतीय बाजार में उतारे हैं। रियलमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने हाल ही में एक ट्विट के जरिए इस बात का हिंट दिया की रियलमी के इन स्मार्टफोन्स की कीमतें दिवाली के बाद बढ़ने वाली है। इसका मुख्य कारण रुपये की लगातार गिरावट है। इन स्मार्टफोन्स कंपनियों को इस गिरावट की वजह से स्मार्टफोन पर ज्यादा लागत आ रही है। इनमें से कुछ कंपनियों की भारत में बिक्री बढ़ी है लेकिन रुपये में लगातार जारी गिरावट इनको अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर कर रही हैं।

    शाओमी ने भी दिए संकेत

    एक और चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी भी अपने रेडमी सीरीज के बजट रेंज वाले स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा सकता है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि शाओमी इस समय भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मार्केट लीडर बनी हुई है। लेकिन रुपये में लगातार जारी गिरावट की वजह से शाओमी को अपने बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में बढोतरी करनी पड़ सकती है। 

    यह भी पढ़ें:

    Nokia 6.1 plus स्मार्टफोन को 1149 रुपए खरीदने का मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

    WhatsApp में जुड़ेंगे ये तीन नए फीचर्स, चैटिंग का मजा होगा दोगुना

    दिवाली 2018: सिंगल डोर या मल्टी डोर, कौन सा फ्रिज आपके परिवार के लिए होगा बेहतर

    खबरें और भी