Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलता है 5000mAh की बैटरी और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 01:20 PM (GMT+05:30)

    Realme C65 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 10 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 ...और पढ़ें

    Realme C65 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज है।
    Realme C65 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन Realme C65 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन सी-सीरीज का फोन है, जिसे 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Realme C65 5G स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    Realme C65 5G की खूबियां

    डिस्प्ले: Realme C65 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है।

    प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: रियलमी के इस फोन MediaTek Dimensity 6300 6nm का प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 GB तक रैम और 6GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। फोन में 128 GB तक की स्टोरेज और microSD का सपोर्ट भी दिया गया है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम: रियलमी का यह फोन Android 14 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस RealmeUI 5.0 पर रन करता है।

    बैटरी और फास्ट चार्जिंग: Realme C65 5G स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G NA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग दी गई है।

    कैमरा: Realme C65 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 MP का है, जिसके साथ 2 MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी

    Realme C65 5G: कीमत और ऑफर्स

    Realme C65 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये की कीमत और दूसरा वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ 11,499 रुपये का है। इन दोनों वेरिएंट पर 500 इंस्टैट बैंक डिस्काउंट दिया गया है।

    यह भी पढ़े: 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo का ये खास फोन, यहां जानें खूबियां

    फोन का टॉप वेरिएंट 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ये स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन की पहली सेल आज शाम 4 बजे से शुरू होगी।

    यह भी पढ़े: iOS 18 Expected Features: एपल के अपकमिंग अपडेट में मिलेंगे AI फीचर्स, बदल जाएगा iPhone यूजर्स का एक्सपीरियंस