Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme GT 6 फ्लैगशिप किलर की जल्द होगी एंट्री, इन देशों में लॉन्च होगा फोन

    Updated: Thu, 30 May 2024 11:58 AM (GMT+05:30)

    रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme GT 6 कंपनी का ग्लोबल मार्केट के लिए नेक्स्ट स्मार्टफोन होगा। रियलमी के फाउंडर (Realme founder and CEO Sky Li) Re ...और पढ़ें

    Realme GT 6 फ्लैगशिप किलर की जल्द होगी एंट्री
    Realme GT 6 फ्लैगशिप किलर की जल्द होगी एंट्री

    HighLights

    1. GT series को अलग-अलग देशों के लिए लाया जा रहा है।
    2. रियलमी की अपकमिंग GT series भारत में भी लाई जा रही है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme GT 6 कंपनी का ग्लोबल मार्केट के लिए नेक्स्ट स्मार्टफोन होगा।

    रियलमी के फाउंडर (Realme founder and CEO Sky Li) Realme GT 6 को एक नया फ्लैगिशिप किलर बता रहे हैं।

    किन मार्केट में होगी Realme GT 6 की एंट्री

    हालांकि, सवाल ये कि Realme GT 6 किन-किन मार्केट के लिए लाया जा रहा है। रियलमी के अपकमिंग फोन को लेकर यह जानकारी भी कंफर्म हो गई है कि डिवाइस भारत के अलावा, इटली, इंडोनेशिया, स्पेन, थाईलैंड, मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, ब्राजील, पोलैंड, तुर्की, सऊदी अरब जैसे देशों के लिए लाया जा रहा है।

    Realme GT 6 में क्या होगा खास

    दरअसल, रियलमी का यह फोन Realme GT 6 एआई टेक्नोलॉजी को लेकर खास होगा। माना जा रहा Realme GT 6 एक एआई-ड्रिवन फोन होगा।

    इस फोन में एआई को इमेजिंग, एफिशिएंसी और पर्सनलाइजेशन तीन एरिया में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, Realme GT 6 को लेकर अभी भी कंपनी की ओर से सारी टेक्निकल डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT 6 फोन Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Realme GT Neo 6 को कंपनी ने चीन में हाल ही में लॉन्च किया है।

    ये भी पढ़ेंः Fastest Charging Phones: इन स्मार्टफोन में मिलता फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, कीमत भी 20000 रुपये से कम; चेक करें लिस्ट

    Realme GT Neo 6 की खूबियां

    प्रोसेसर- रियलमी का यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।

    डिस्प्ले- Realme GT Neo 6 को कंपनी 6.78 इंच के OLED BOE S1 curved-edge screen के साथ लाती है।

    रैम और स्टोरेज- रियलमी का यह फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक UFS 4.0 storage के साथ आता है।

    बैटरी- रियलमी का यह फोन 5,500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

    कैमरा- Realme GT Neo 6 को कंपनी 32MP फ्रंट कैमरा के साथ लाती है। फोन 50MP OIS इनेबल्ड प्राइमरी कैमरा के साथ आता है।