Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत का पहला Sony IMX890 OIS कैमरा फोन आज हो रहा लॉन्च, बिना छुए इशारों से चलेगा Smartphone

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

    रियलमी आज अपने ग्राहकों के लिए Realme Narzo 70 Pro 5G लॉन्च कर रहा है। यह फोन एयर गेस्चर फीचर के साथ लाया जा रहा है। हवा में कमांड देने के साथ फोन को ...और पढ़ें

    Narzo 70 Pro 5G फोन आज होने जा रहा है लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां
    Narzo 70 Pro 5G फोन आज होने जा रहा है लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी आज अपने ग्राहकों के लिए Narzo 70 Pro 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी एयर गेस्चर फीचर के साथ ला रही है।

    यानी हवा में हाथों का इशारा करने के साथ यह फोन काम करने लगेगा। आइए जल्दी से अपकमिंग फोन के की स्पेक्स पर एक नजर डाल लें-

    इन स्पेक्स के साथ के साथ आ रहा नारजो फोन

    चिपसेट

    Narzo 70 Pro 5G फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट के साथ ला रही है।

    रैम और स्टोरेज

    रियलमी का नया फोन 8GB रैम औऱ 256GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोन में वर्चुअल रैम की सुविधा भी रहेगी।

    डिस्प्ले और डिजाइन

    फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस 2000निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले वाला फोन होगा। फोन को ग्लास डिजाइन के साथ लाया जा रहा है।

    बैटरी औऱ चार्जिंग

    रियलमी का अपकमिंग फोन 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया जा रहा है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस होगा।

    कैमरा

    कंपनी का दावा है कि फोन कैमरा स्पेक्स को लेकर आपका दिल जीत सकता है। फोन Sony IMX890 OIS कैमरा के साथ लाया जा रहा है।

    थर्ड पार्टी ऐप्स होंगे कम

    रियलमी का नया फोन इसलिए भी खास होगा, क्योंकि डिवाइस 65 प्रतिशत कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ लाया जा रहा है। यानी स्मार्टफोन यूजर को फोन में ज्यादा स्टोरेज का फायदा मिलेगा।

    इसी के साथ यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए फोन में जगह पा सकेगा।

    कहां से खरीद सकेंगे नया फोन

    रियलमी का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से आज दोपहर 12 बजे लॉन्च के बाद पहली सेल में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। 

    ये भी पढ़ेंः बिना टच सिर्फ इशारों से चलेगा Smartphone, Realme ला रही अनोखी टेक्नोलॉजी वाला सस्ता फोन; लॉन्च से पहले जानिए खूबियां

    फ्री मिल रहे हैं ईयरबड्स

    रियलमी के नए फोन के साथ ग्राहकों को फ्री ईयरबड्स जीतने का मौका मिलेगा। हालांकि, Buds T300 को जीतने के लिए नियम और शर्तें रहेंगी। इसके लिए कंपनी लॉन्च के बाद ही अपडेट जारी करेगी।