Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme Narzo Series में एक नहीं, दो Smartphone धमाकेदार एंट्री को तैयार, कल होंगे लॉन्च

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 09:40 AM (IST)

    रियलमी कल यानी 24 अप्रैल 2024 को अपने ग्राहकों के लिए Realme Narzo Series में दो नए फोन Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G लॉन्च करने जा रहा है ...और पढ़ें

    Realme Narzo Series में एक नहीं, दो Smartphone धमाकेदार एंट्री को तैयार
    Realme Narzo Series में एक नहीं, दो Smartphone धमाकेदार एंट्री को तैयार

    HighLights

    1. Realme Narzo 70x 5G 12 हजार रुपये से कम में लॉन्च होगा।
    2. Realme Narzo 70 5G 15 हजार रुपये से कम में लॉन्च होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी अपने ग्राहकों के लिए नारजो सीरीज में एक नहीं, बल्कि दो फोन Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से Realme Narzo Series के दो फोन को टीज कर रही है।

    कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन फोन को एक खूबसूरत और आकर्षक रंग में देखा जा रहा है। फोन कल यानी 24 अप्रैल 2024 को लॉन्च किए जा रहे हैं।

    लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी इन फोन के की स्पेक्स को लेकर जानकारी दे चुकी है। आइए जल्दी ने रियलमी के अपकमिंग फोन के इन्हीं की स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

    Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G

    Realme Narzo 70x 5G

    रियलमी इस फोन को 12 हजार रुपये से कम में लॉन्च करने जा रही है। फोन को बेस्ट डिस्प्ले अंडर 12k टैग लाइन के साथ टीज किया जा रहा है। कंपनी ने इस फोन की चार्जिंग और डिस्प्ले स्पेक्स को लेकर जानकारी दी है।

    • Narzo 70x 5G फोन को कंपनी 5000mAh बैटरी औऱ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला रही है।
    • डिस्प्ले के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने साफ किया है कि फोन 120hz अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Realme की नई तैयारी सब पर पड़ेगी भारी, फास्टेस्ट एंट्री लेवल C65 5G smartphone 10 हजार से कम में होगा लॉन्च

    Realme Narzo 70 5G

    दूसरी ओर, Realme Narzo 70 5G को कंपनी फास्टेस्ट फोन अंडर 15k पंच लाइन के साथ टीज कर रही है। कंपनी ने इस फोन के चिपसेट, वीसी कूलिंग और डिस्प्ले स्पेक्स को लेकर जानकारी दी है।

    खबरें और भी

    • Narzo 70 5G फोन को कंपनी 120hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।
    • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी मिलेगी।
    • फोन को MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।
    • फोन को लार्जेस्ट 4356mm वीसी कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है।

    रियलमी फोन लॉन्च डिटेल्स

    स्मार्टफोन- Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G

    लॉन्च डेट- 24 अप्रैल 2024, दोपहर 12 बजे

    वेबसाइट- रियलमी