7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ 15,499 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी
Realme P4 Lite 5G, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है, बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹14,724 में उपलब्ध है। इसमें 7000 mAh बैटरी, 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले और MediaTek प ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ 15,499 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रह हैं और आपका बजट लगभग 15 हजार रुपये है तो Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। इस फोन में आपको 7000 mAh बैटरी, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जैसे कई खास फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले चलिए डील के बारे में जान लेते हैं...
Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस फोन की कीमत वैसे तो 28,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सिर्फ ₹15,499 में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं डिवाइस पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद कीमत 15 हजार रुपये से कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन पर 775 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ तो फोन की कीमत सिर्फ ₹14,724 रह जाती है। इसके अलावा डिवाइस के साथ खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 13,450 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 Lite 5G में बड़ी 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रही है और बाहर की रोशनी में भी साफ दिखाई देने के लिए इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस एक किफायती स्मार्टफोन है, जिसका फोकस जबरदस्त बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस देना है।
फोन में 7,000mAh की बैटरी है जो कई दिनों तक चल सकती है। इसके साथ ही स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लूइड डिस्प्ले और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ArmorShell प्रोटेक्शन मिल रहा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिससे आप काफी क्लियर तस्वीरें ले सकते हैं और इसमें नाइट मोड व 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां भी देखने को मिल रही हैं।