विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹18,049 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:30 PM (IST)

Realme P4 Lite 5G पर Flipkart पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹18,999 हो गई है। बैंक ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹18,049 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹18,049 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी वक्त से करीब 20 हजार रुपये के बजट में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme P4 Lite 5G पर मिल रही डील आपके लिए है। दरअसल इस बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ आने वाले फोन पर फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। इतना ही नहीं, बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर तो इसकी प्रभावी कीमत को और भी कम किया जा सकता है। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में जानते हैं...

Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Realme P4 Lite 5G की बताई गई शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है, लेकिन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart इस फोन को सिर्फ 18,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी फोन की लिस्टेड कीमत की तुलना में सीधे 10 हजार रुपये की बचत हो रही है। इतना ही नहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। अगर आपको इस ऑफर का पूरा लाभ मिलता है, तो फोन की प्रभावी कीमत करीब 18,049 रुपये रह जाएगी।

पुराने फोन से और कम होगी कीमत

इसके अलावा अगर आपके पास पुराना फोन है, तो खरीदारी के दौरान आप एक्सचेंज ऑफर का यूज कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर Realme P4 Lite 5G के साथ पुराने फोन पर 17,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई दे रही है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Lite 5G की सबसे खास बात इसकी बड़ी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी ने डिवाइस को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो लंबे टाइम तक स्मार्टफोन यूज करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।

डिवाइस में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और डेली इस्तेमाल के दौरान बेहतर स्मूदनेस मिलेगी। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek प्रोसेसर मिलता है।

फोन में MIL-STD-810H सर्टिफाइड ArmorShell प्रोटेक्शन भी मिल रही है। इससे डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस साफ दिखाई दे रहा है।

Realme P4 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस में नाइट मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में दिन के टाइम अच्छी फोटोग्राफी और डेली के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ये सेटअप अच्छा है।

यह भी पढ़ें- Oppo का 7000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 120Hz वाली 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 8GB RAM