सिर्फ ₹26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
Realme P4 Power 5G फोन 10001 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ ₹26,124 में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ इस पर भारी छूट मिल रही है। ...और पढ़ें

सिर्फ ₹26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने पुराने फोन के बैटरी बैकअप से परेशान हो चुके हैं और अब एक ऐसा 5G फोन ढूंढ रह हैं जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो Realme P4 Power 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 10001 mAh बैटरी मिल रही है। फोन में न सिर्फ बड़ी बैटरी बल्कि इसमें और भी कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं।
डिवाइस की कीमत वैसे तो 30 हजार रुपये से ज्यादा है लेकिन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन को सिर्फ ₹26,124 में खरीदने का मौका दे रहा है। हालांकि फोन की ये कीमत आपको बैंक ऑफर्स के साथ मिलेगी। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Realme P4 Power 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस शानदार 5G फोन की कीमत वैसे तो ₹32,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन को सिर्फ ₹27,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी देखा जाए तो फोन पर 5000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से 1,400 रुपये तक और फ्लिपकार्ट Axis क्रेडिट कार्ड से तो 1,875 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ ₹26,124 रुपये रह जाती है।
खबरें और भी
Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 Power 5G एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला जबरदस्त 5G फोन है, जो अपनी बड़ी 10,000mAh बैटरी के लिए पॉपुलर है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.8-इंच का कर्व्ड 1.5K AMOLED 144Hz डिस्प्ले भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।