Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और 8GB RAM भी

    Updated: Wed, 13 May 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    फ्लिपकार्ट की 'SASA LELE Sale' में Realme P4 Power 5G फोन बैंक ऑफर के साथ 26,124 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 10001 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 7 ...और पढ़ें

    सिर्फ 26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और 8GB RAM भी

    सिर्फ 26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और 8GB RAM भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ई कॉमर्स Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से 'Flipkart SASA LELE Sale' सेल चल रही है। इस सेल के दौरान काफी स्मार्टफोन बहुत ही कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी 30 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी भी हो तो Realme का Realme P4 Power 5G फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

    इस फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिनके साथ तो इस फोन की कीमत सिर्फ 26,124 रुपये रह जाती है। इस फोन में कई जबरदस्त फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं, जिनमें 50MP का कैमरा और सबसे बड़ी 10001 mAh बैटरी भी मिल रही है। इसलिए, अगर आप इस फोन को सेल में लेने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले इसकी कीमत और ऑफर के बारे में जान जरूर जान लें।

    Realme P4 Power 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    Realme ने इस साल की शुरुआत में इस फोन को लॉन्च किया था। वैसे तो इस फोन की कीमत 34,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट अपनी इस जबरदस्त सेल के दौरान इस फोन को सिर्फ 27,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है।

    फोन की ये कीमत आपको बिना किसी बैंक ऑफर के मिलने वाली है। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो डिवाइस और भी सस्ता हो जाता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस फोन पर 1,875 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    खबरें और भी

    इसका मतलब है कि बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ 26,124 रह जाएगी। इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां आप अपने पुराने डिवाइस के बदले में 24 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं जो इस डील को और भी जबरदस्त बना देता है।

    Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.8-इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 1.07 बिलियन कलर और 6500 निट्स तक की APL ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है, जिसके साथ एक डेडिकेटेड AI ग्राफिक्स चिप का सपोर्ट भी मिला है।

    कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony OIS कैमरा है, जिसमें Optical Image Stabilization की सुविधा है, जिससे ज्यादा क्लियर फोटो और 4K वीडियो रिकॉडिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन में सबसे खास इसकी 10001mAh Titan बैटरी है, जिसे बार-बार चार्ज किए बिना लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 12,349 में Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर