Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, स्पेशल ऑफर्स के साथ ऐसे करें खरीदारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 08:43 AM (IST)

    Realme special Discount Offers On Realme Narzo N55 Realme Narzo 60 Realme Narzo 60 Pro एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आ ...और पढ़ें

    special Discount Offers On Realme Narzo N55 Realme Narzo 60 Realme Narzo 60 Pro
    special Discount Offers On Realme Narzo N55 Realme Narzo 60 Realme Narzo 60 Pro

    HighLights

    1. Realme Narzo N55, Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro पर स्पेशल ऑफर मिल रहा है।
    2. ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक रियलमी के स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
    3. ऑफर के साथ फोन की खरीदारी रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक नया स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत महसूस हो रही है तो ये जानकारी आपका दिन बना सकती है। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी अपने कुछ बढ़िया स्मार्टफोन पर शानदार डील ऑफर कर रही है।

    रियलमी के स्मार्टफोन Realme Narzo N55, Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro की खरीदारी बंपर डिस्काउंट के साथ कर सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक रियलमी के इन डिवाइस की खरीदारी कम कीमत में कर सकते हैं।

    दरअसल, रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया एलान किया है। कंपनी अपने कुछ मॉडल्स का स्पेशल प्रमोशन कर रही है। इस प्रमोशन के दौरान यूजर्स को इन डिवाइस पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

    कहां से कर सकते हैं रियलमी के स्मार्टफोन की खरीदारी?

    स्मार्टफोन की खरीदारी के ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट Realme.com पर भी कंपनी के स्मार्टफोन की खरीदारी की जा सकती है।

    हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि Realme Narzo N55, Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro की खरीदारी एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक ही डिस्काउंट में की जा सकेगी। सस्ती कीमत पर फोन की खरीदारी 20-26 जुलाई तक ही की जा सकती है। कंपनी की यह सेल आज रात 12 बजे से ही शुरू हो चुकी है।

    किस स्मार्टफोन पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट

    realme narzo N55

    • स्टोरेज वेरिएंट (4GB+64GB)- एमआरपी - 12999, डिस्काउंट प्राइस- 10,999 स्पेशल कूपन- 500
    • स्टोरेज वेरिएंट (6GB+128GB)- एमआरपी - 14999 डिस्काउंट प्राइस- 12,999 स्पेशल कूपन- 750

    realme narzo 60 5G

    • स्टोरेज वेरिएंट (8GB+128GB)- एमआरपी - 19999, डिस्काउंट प्राइस- 17,999 स्पेशल कूपन- 1000
    • स्टोरेज वेरिएंट (8GB+256GB)- एमआरपी - 20999 डिस्काउंट प्राइस- 19,999 स्पेशल कूपन- 1000

    realme narzo 60 Pro 5G

    • स्टोरेज वेरिएंट (8GB+128GB)- एमआरपी - 26999, डिस्काउंट प्राइस- 23,999 स्पेशल कूपन- 1000( SBI Credit Cards और ICICI Bank Credit Card)
    • स्टोरेज वेरिएंट (12GB+256GB)- एमआरपी - 28999 डिस्काउंट प्राइस-26,999 स्पेशल कूपन- 1000 ( SBI Credit Cards और ICICI Bank Credit Card)

    खबरें और भी