Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme U1 को कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 04 Feb 2019 02:39 PM (GMT+05:30)

    Realme U1 को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Realme E-Store से खरीद जा सकता है ...और पढ़ें

    Realme U1 को कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत
    Realme U1 को कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के सब-ब्रांड Realme ने कुछ ही समय पहले हैंडसेट मार्केट में Realme U1 पेश किया था। Realme U1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन की कीमत को कम कर दिया गया है। नई कीमत के साथ इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Realme E-Store से खरीद जा सकता है। आपको बता दें कि इन दोनों वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

    ये हैं Realme U1 की नई कीमत:

    Realme U1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 1,000 रुपये कम कर दिया गया है जिसके बाद इस फोन को 10,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को भी 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। कटौती के बाद फोन 13,499 रुपये में उपलब्ध है।

    Realme U1 के फीचर्स:

    Realme U1 में 6.3 इंच का डिस्प्ले है। फोन Waterdrop Notch डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगपिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए Realme U1 में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Realme U1 सेल्फी सेंट्रिक फोन है। बजट रेंज में यह फोन कुछ अच्छा ऑफर कर रहा है। सिर्फ सेल्फी सेंट्रिक ही नहीं फोन में दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इसे यूजर्स की मांग के अनुसार अच्छा कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है। इस फोन का रिव्यू जानने के लिए इस लिंक (रिव्यू) पर क्लिक करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Honor View 20 vs OnePlus 6T: किस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदना नहीं होगा घाटे का सौदा?

    Samsung Galaxy M20, Realme 2 Pro और Redmi Note 6 Pro में ये हैं बड़े अंतर

    कभी न करें ये गलतियां, आपके मोबाइल फोन की बैटरी हो सकती है 'ब्लास्ट'