Redmi के दो 5G फोन महंगे हो गए, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत
Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन की कीमतें 2,000 रुपये बढ़ गई हैं, जो आज से लागू हो गई हैं। ...और पढ़ें

Redmi के दो 5G फोन महंगे हो गए, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी मिड रेंज सेगमेंट में Redmi 15 5G या Redmi Note 15 5G खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ये दोनों ही फोन महंगे हो गए हैं। अब ये दोनों डिवाइस 2,000 रुपये ज्यादा महंगे हो गए हैं और नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
दरअसल कीमतों में ये बढ़ोतरी Xiaomi के एक लीक हुए पार्टनर डॉक्यूमेंट में सामने आई है। इसे टिपस्टर संजू चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से X पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ये एक इंटरनल जानकारी है जो Mi Home स्टोर्स और ऑफलाइन ट्रेड पार्टनर्स को भेजी गई है और इसकी डेट 25 मई 2026 बताई जा रही है। चलिए जानते हैं नई कीमतें...
Redmi 15 5G की नई कीमतें
डिवाइस के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब Rs 18,499 से Rs 20,499 हो गई है।
डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब Rs 20,499 से Rs 22,499 हो गई है।
डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब Rs 22,499 से Rs 24,499 हो गई है।
Redmi Note 15 5G की नई कीमतें
डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब Rs 24,999 से Rs 26,999 हो गई है।
डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब Rs 27,999 से Rs 29,999 हो गई है।
खबरें और भी
सभी वेरिएंट की कीमतें एक समान 2,000 रुपये बढ़ी हैं।
2026 में क्या महंगे हो रहे हैं फोन?
बता दें कि इस मामले में रेडमी अकेला ब्रांड नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाई हैं। भारत में फोन बेचने वाला लगभग हर ब्रांड या तो कीमतें बढ़ा रहा है या फिर लागत को कंट्रोल करने के लिए चुपचाप फोन के स्पेसिफिकेशन्स में चेंज कर रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह RAM की ग्लोबल मार्केट में कमी और AI डेटा सेंटर्स से बढ़ती डिमांड को बताया जा रहा है, जिसके कारण मेमोरी की कीमतें तेजी से बढ़ी रही हैं।