यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल्द लॉन्च होगी Redmi की ये स्मार्टफोन सीरीज, नए साल के उपहार के तौर पर करेगी आगाज
शाओमी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की बात की पुष्टि की है। हम Redmi K60 सीरीज की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सीरीज नए साल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शाओमी अपने यूजर्स के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। इस बार भी चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपनी नई Redmi K60 सीरीज की शुरुआत की धोषणा की है। बता दें कि यह कंपनी के पोर्टफोलियो के विस्तार में मददगार होगा। बता दें कि Redmi K60 लाइनअप में तीन नए डिवाइस - Redmi K60e, K60 और K60 Pro डिवाइस शामिल हो सकते हैं।
वेबसाइट पर मिली जानकारी
कंपनी ने अपने चीनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी धोषणा की। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें कहा गया था कि यह नई सीरीज "2023 नए साल के उपहार" के रूप में आएगी। इस पोस्ट ने बताया गया कि स्मार्टफोन लाइनअप 2022 के अंत से पहले चीनी बाजारर के लिए शुरू होगा।
यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, जल्द पेश कर सकती है नए नियम
27 दिसंबर को होगी लॉन्च
Redmi K60 सीरीज 27 दिसंबर को शाम 7 बजे (चीनी समय) चीन में रिलीज़ होगी। अब, Redmi ने वीबो पर एक नया पोस्टर साझा किया है जो न केवल आगामी फोन सीरीज की लॉन्च की तारीख की पुष्टि करता है बल्कि हैंडसेट के डिजाइन की भी जानकारी देता है।
Redmi K60 के स्पेसिफिकेशंस
Redmi K60 सीरीज के डिवाइस में एक आयताकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरे और एक कैप्शूल के आकार की LED फ्लैश यूनिट शामिल होगी। डिवाइस के सबसे ऊपर बाहरी पैनल में एक माइक्रोफोन, एक IR ब्लास्टर और एक स्पीकर ग्रिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, आने वाले स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड रियर पैनल डिज़ाइन होने की भी संभावना है।
खबरें और भी

बता दे कि Redmi K60 लाइनअप के प्रो मॉडल में क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है। Redmi ने भी हाल ही में पुष्टि की थी कि Redmi K60e मॉडल में MediaTek का Dimensity 8200 मोबाइल प्लेटफॉर्म होगा। वहीं रेडमी K60 में आपको स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में लाइनअप के सभी तीन हैंडसेट चीन के 3C प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित किए गए थे। 3C सर्टिफिकेशन का दावा है कि Redmi K60e हैंडसेट 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।