Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेडमी अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन कर रहा लॉन्च, ऐसे होंगे Redmi Note 12 Turbo के फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:07 AM (IST)

    Redmi Note 12 Turbo रेडमी अपने Note 12 लाइनअप में एक नया दमदार स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo पेश करने की पूरी तैयारियों में है। नया फोन इसी महीने लॉन ...और पढ़ें

    Redmi Note 12 Turbo Launching In China 28 March 2023, Pic Courtesy- Redmi
    Redmi Note 12 Turbo Launching In China 28 March 2023, Pic Courtesy- Redmi

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी ने हाल ही में अपने यूजर्स को Redmi Note 12 series का तोहफा दिया था। कंपनी ने इस सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद चीन और भारत में नए हैंडसेट पेश किए थे। वहीं अब कंपनी इस लाइनअप के एक और पावरफुल स्मार्टफोन को लाने की तैयारियों में है।

    जी हां, रेडमी अपने यूजर्स के लिए Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च करने की तैयारियों में है। Redmi Note 12 series में नया हैंडसेट इसी महीने लॉन्च किया जा रहा है।

    दरअसल कंपनी अपने अपकमिंग डिवाइस Redmi Note 12 Turbo को चीन में लॉन्च करने की तैयारियों में है। नया फोन 28 मार्च को लॉन्च हो रहा है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने नए फोन Redmi Note 12 Turbo के स्फेसिफिकेशन को लेकर कुछ जानकारियां उपलब्ध करवाई हैं। आइए जानते हैं, रेडमी की नई पेशकश में यूजर्स को क्या नए फीचर्स पेश किए जाएंगे-

    Redmi Note 12 Turbo का प्रोसेसर

    रेडमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo को 6.67 इंच के 12 बिट ओलईडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। फोन को HDR10+ सपोर्ट फीचर के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। सेल्फी कैमरा के साथ एक होल-पंच कटआउट भी देखा गया है।

    हालांकि, प्रोसेसर को लेकर कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है। नया फोन Snapdragon 7+ Gen 2 SoC चिपसेट के साथ पेश होने जा रहा है। इसके अलावा डिवाइस की रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं।

    खबरें और भी

    Redmi Note 12 Turbo की रैम

    Redmi Note 12 Turbo को कंपनी 16जीबी रैम के साथ पेश कर रही है। इसके अलावा, डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो फोन में 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। हालांकि, डिवाइस की स्टोरेज को लेकर अभी पूरी जानकारियां नहीं दी गई हैं।

    Redmi Note 12 Turbo में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

    कंपनी के नए अपकमिंग डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन NFC support के साथ भी लाया जा रहा है।

    बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 1.33 दिन की बैटरी लाइफ के साथ पेश की जा रही है। इसके अलावा, फोन को 7.9mm की थिकनेस के साथ लाया जाएगा।