Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक के साथ आ रहा Redmi Note 13 Pro 5G, इस दिन होगा लॉन्च

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 01:30 PM (IST)

    Redmi Note 13 Pro 5G को भारतीय ग्राहक बहुत जल्द एक नए Scarlet Red में खरीद सकेंगे। जी हां कंपनी इस फोन को इस नए कलर में लॉन्च कर रही है। भारतीय ग्राहक ...और पढ़ें

    Redmi Note 13 Pro 5G फोन नए लुक के साथ इस दिन होगा लॉन्च
    Redmi Note 13 Pro 5G फोन नए लुक के साथ इस दिन होगा लॉन्च

    HighLights

    1. Redmi Note 13 Pro 5G अभी तक तीन कलर ऑप्शन में मौजूद था।
    2. Redmi Note 13 Pro 5G को नए कलर में इसी महीने से खरीद सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G को एक नए लुक में पेश कर रहा है।

    जैसा कि पहले ही जानकारी दे दी गई थी कंपनी Redmi Note 13 Pro 5G के नए वेरिएंट को आज यानी 23 जून 2024 को रिलीव करने वाली थी। कंपनी ने फोन रिवील कर दिया है। Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी Scarlet Red  कलर में ला रही है।

    कब लॉन्च होगा Scarlet Red Redmi Note 13 Pro 5G

    Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर में 25 जून को लॉन्च हो रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    इस पोस्ट के साथ कंपनी ने फोन के नए वेरिएंट की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी कंफर्म की है।

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 13 Pro 5G एक नए और रिफ्रेशिंग कलर में हुआ लॉन्च, चेक करें दाम

    किन यूजर्स को पसंद आएगा नया रेडमी फोन

    वे यूजर्स जो अपने लिए एक अट्रैक्टिव और बोल्ड लुक वाले फोन को तलाश रहे हैं, उन्हें Redmi Note 13 Pro 5G Scarlet Red कलर में पसंद आ सकता है। दरअसल, इस नए कलर से पहले यह फोन केवल तीन ही कलर ऑप्शन में मौजूद था।

    Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेक्स

    प्रोसेसर- Redmi Note 13 Pro 5G को Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform के साथ लाया जाता है।

    डिस्प्ले- फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K - 2712 x 1220 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज- फोन LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है।

    कैमरा- फोन 200MP Ultra-High Res Camera, 8MP UltraWide Angle और 2MP Macro के साथ आता है। फोन सेल्फी के लिए 16MP कैमरा के साथ आता है।

    बैटरी- Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 5100mAh की बैटरी और और 67W Turbo Charge के साथ लाती है।

    खबरें और भी