Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi का 7-इंच AMOLED डिस्प्ले वाला नया फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8,000 mAh बैटरी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM (IST)

    Redmi ने भारत में अपना नया 5G फोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 7-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट और 8,000mAh की बड़ी बैटर ...और पढ़ें

    Redmi का 7-इंच AMOLED डिस्प्ले वाला नया फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8,000 mAh बैटरी

    Redmi का 7-इंच AMOLED डिस्प्ले वाला नया फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8,000 mAh बैटरी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने आखिरकार भारत में अपनी नोट सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Redmi Note 17 5G के नाम से पेश किया है। पिछले मॉडल की तुलना में इस डिवाइस में बड़ी बैटरी, एक नया डिजाइन और बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। फोन में पूरे दिन इस्तेमाल के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।

    डिवाइस में 7-इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए पहले भारत में Redmi Note 17 5G की कीमत और फिर सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    Redmi Note 17 5G की कीमत

    कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 के बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 8GB RAM वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर आर्कटिक ब्लू, स्टारलाइट पर्पल और डार्क नाइट में उपलब्ध है।

    कंपनी फोन पर खास 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। ये डिवाइस 12 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को आप Xiaomi के ई-स्टोर, रिटेल चैनल्स और Amazon से खरीद सकेंगे।

    redmi note 17 5g launch today in india

    Redmi Note 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 7-इंच का TrueColour AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन को आप गीली उंगलियों से भी यूज कर सकते हैं इसके लिए इसमें HydroTouch 2.0 मिल रहा है। डिवाइस कम ब्लू लाइट व PWM डिमिंग के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन ऑफर करता है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 8GB तक RAM भी मिल रही है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में HyperOS 3 के साथ Android 16 मिल रहा है और Xiaomi ने चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है।

    खबरें और भी

    Redmi Note 17 5G के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का AI कैमरा मिल रहा है जिसमें 2x इन-सेंसर जूम, नाइट मोड और AI-बेस्ड HDR और सीन डिटेक्शन की सुविधा भी मिल रही है। फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    यह भी पढ़ें- 16GB तक RAM वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 7,050 mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी