Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi Note 7 भारत में 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, पढ़ें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 25 Jan 2019 05:49 PM (GMT+05:30)

    मनु कुमार जैन ने कंपनी के सीईओ ली जून के साथ एक फोटो साझा की है जिसमें ली जून के हाथों में Redmi Note 7 नजर आ रहा है ...और पढ़ें

    Redmi Note 7 भारत में 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, पढ़ें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल
    Redmi Note 7 भारत में 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, पढ़ें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी Xiaomi भारत में जल्द ही Redmi Note 7 को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। आपको बता दें कि यह फोन Redmi by Xiaomi सब-ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। मनु कुमार जैन ने कंपनी के सीईओ ली जून के साथ एक फोटो साझा की है जिसमें ली जून के हाथों में Redmi Note 7 नजर आ रहा है। इस ट्वीट में बताया गया है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस ट्वीट में फोन लॉन्च करने की जानकारी उल्टे अंदाज में दी गई है।

    Redmi Note 7 की संभावित कीमत और फीचर्स:

    Redmi Note 7 की भारत में कीमत लगभग चीन जितनी ही होगी। Xiaomi Redmi Note 7 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन यानी करीब 12,400 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,500 रुपये है। इसे ट्विलाइट गोल्ड, फैनटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

    Xiaomi Redmi Note 7 के फीचर्स:

    यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। अन्य फीचर्स की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

    Redmi Note 7 Pro भी होगा लॉन्च:

    एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर खुलासा किया है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन यानी करीब 15,800 रुपये होने की उम्मीद है। इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Google Maps पर जल्द पेश होगा Set depart and Arrive time फीचर, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

    क्या आप भी खेलते हैं PUBG Mobile, अब गेमिंग नहीं रहेगी फ्री, देना होगा इतना शुल्क

    Vivo APEX 2019 आज ड्यूल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च, लीक हुई तस्वीरें