Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi फ्लैगशिप सेगमेंट में रखेगी कदम, स्नैपड्रैगन 855 के साथ Pro 2 होगा लॉन्च!

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 05 Apr 2019 10:05 AM (IST)

    Weibo पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक Redmi Pro 2 को स्नैपड्रैगन 855 के साथ पेश किया जा सकात है ...और पढ़ें

    Redmi फ्लैगशिप सेगमेंट में रखेगी कदम, स्नैपड्रैगन 855 के साथ Pro 2 होगा लॉन्च!
    Redmi फ्लैगशिप सेगमेंट में रखेगी कदम, स्नैपड्रैगन 855 के साथ Pro 2 होगा लॉन्च!

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का एंट्री-लेवल ब्रांड Redmi यूजर्स के मुताबिक किफायती हैंडसेट लॉन्च कर रही है। बजट के बाद अब यह कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में भी अपने पैर पसारने के बारे में सोच रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी स्नैपड्रैगन 855 आधारित स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रही है। Weibo पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Redmi Pro 2 को स्नैपड्रैगन 855 के साथ पेश किया जा सकात है।

    Redmi Pro 2 में क्या होगा खास:

    इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा और होल-लेस स्क्रीन मौजूद है। इससे संबंधित एक इमेज Xiaomi के सीईओ ली जून ने शेयर की है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Pro 2 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह बिल्कुल Redmi Note 7 की ही तरह हैं। इसके अलावा यह कंपनी का पहला फोन होगा जो ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इमेज में दिए गए टेक्स्ट के मुताबिक, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद होगा। इस फीचर के साथ भी यह कंपनी का पहला होगा।

    फोटो साभार: Weibo

    फोटो साभार: Weibo

    Redmi Pro 2 को ग्रेडिएंट और ऑरा फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में न्यूनतम बेजल्स मौजूद होंगे। इसके साथ ही तीन रियर कैमरा भी दिए जाएंगे जो LED फ्लैश के साथ आएंगे। लीक में फोन पिंक कलर के साथ दिखाई दे रहा है। इसके रियर पैनल पर Redmi by Xiaomi का लोगो मौजूद है। कीमत की बात करें तो यह फोन कंपनी का बाकी के फोन्स से काफी महेगा होगा। इससे ज्यादा इस फोन की डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं।

    Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

    यह भी पढ़ें:

    iPhone XR को ₹ 53,900 में खरीदने का मौका, पढ़ें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

    Apple वर्ष 2020 में OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगी 3 नए iPhones: रिपोर्ट

    Samsung Galaxy Note 10 को दो स्क्रीन साइज में किया जाएगा पेश: रिपोर्ट

    खबरें और भी