Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    18 दिनों और 140 से ज्यादा स्पोर्टस मोड के साथ आएगा Redmi Watch 5 Active, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:00 PM (IST)

    Redmi अपने कस्टमर्स के लिए नई वॉच लाने की तैयारी में है। Redmi Watch 5 Active को कंपनी 27 अगस्त को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही ...और पढ़ें

    Redmi Watch 5 Active 27 अगस्त को होगा लॉन्च, कमाल के है फीचर्स
    Redmi Watch 5 Active 27 अगस्त को होगा लॉन्च, कमाल के है फीचर्स

    HighLights

    1. Redmi 27 अगस्त को अपनी लेटेस्ट वॉच को लॉन्च करने की तैयारी की है।
    2. Watch 5 Active में एक बार चार्ज करने पर 400+ की लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।
    3. इस डिवाइस में Xiaomi का HyperOS सॉफ्टवेयर होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Redmi अपने कस्टमर्स के लिए नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर एक नए लैंडिंग पेज ने Redmi Watch 5 Active भारत में लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है।

    इस लिस्टिंग में Redmi Watch 5 Active के डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के बारे बहुत सी जानकारी शेयर की गई है। Redmi Watch 5 Active ने बीते गुरूवार इसकी जानकारी दी है। आइये जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या कुछ खास हो सकता है।

    कब लॉन्च होगा Redmi Watch 5 Active

    • कंपनी इस डिवाइस को 27 अगस्त को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
    • जानकारी मिली है कि पिछले मॉडल की तुलना में इस मॉडल में थोड़े बड़े डिस्प्ले होने की संभावना है।
    • इसके अलावा इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 400+ की लंबी बैटरी लाइफ देगी।
    • बता दें कि यह Redmi Watch 3 का सक्सेसर है, जिसे अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था।
    • यह डिवाइस कम से कम दो रंगों में उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें - Spam मैसेज वाले नंबर कैसे करें ब्लॉक, Google Messages पर टैप करें ये बटन

    Redmi Watch 5 Active के फीचर्स

    डिस्प्ले- इस डिवाइस में 2 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जो पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi Watch 3 Active के 1.48 इंच के डिस्प्ले से थोड़ा बड़ा होगा।

    बैटरी लाइफ- Redmi Watch 5 Active में Watch 3 Active मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें आपको 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।

    कॉल फीचर- Redmi Watch 5 Active एक नए Clear+ कॉलिंग फीचर के लिए सपोर्ट के साथ आएगा जो नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आ सकता हगै।

    सॉफ्टवेयर- Redmi Watch 5 Active में Xiaomi की HyperOS स्किन होगी। यह Amazon के Alexa असिस्टेंट के जरिए वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करेगा।

    अन्य फीचर्स- इस डिवाइस में आपको 140 से ज्यादा स्पोर्ट मोड को ट्रैक करने में सक्षम होगा।

    यह भी पढ़ें -Infinix Note 40 रेसिंग एडिशन लॉन्च: इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और डाइमेंशन 7020 चिपसेट; 26 अगस्त से सेल

    खबरें और भी