Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलायंस डिजीटल टीवी पर 1 साल तक फ्री में देखें HD चैनल्स, डिश टीवी को मिलेगी चुनौती

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sat, 07 Jul 2018 11:33 AM (GMT+05:30)

    रिलायंस बिग टीवी ने डिजिटल इंडिया कोे बढ़ावा देने के लिए डाकघर के साथ साझेदारी करके 1 साल तक फ्री में एचडी चैनल्स दिखाने की घोषणा की है ...और पढ़ें

    रिलायंस डिजीटल टीवी पर 1 साल तक फ्री में देखें HD चैनल्स, डिश टीवी को मिलेगी चुनौती
    रिलायंस डिजीटल टीवी पर 1 साल तक फ्री में देखें HD चैनल्स, डिश टीवी को मिलेगी चुनौती

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलांयस बिग टीवी (रिलायंस डिजिटल टीवी) ने डीटीएच कनेक्शन बुक करने के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए भारतीय डाक के साथ साझेदारी की है। अब रिलांयस डिजिटल टीवी का कनेक्शन देशभर के 50 हजार डाकघरों से ली जा सकेगी। कंपनी ने इस ऑफर के तहत साल भर के लिए एचडी चैनल्स फ्री में दिखाने की बात की है। डाकघर के जरिए रिलायंस डीटीएच कनेक्शन बुक करने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन के साथ हाई-डिफीनिशन (एचडी), हाई- इफीसियंशी वीडियो कोडिंग (HDHEVC) सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा।

    इन राज्यों में उपलब्ध है सेवा

    कंपनी 20 जून से इस सेवा की शुरुआत कर चुकी है। राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्कम के उपभोक्ता डीटीएच की प्री-बुकिंग कर सकेंगे। देश के अन्य राज्यों में धीरे-धीरे इस सेवा का विस्तार किया जा सकता है।

    इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

    रिलायंस कम्युनिकेशन्स की बिग टीवी ने कुछ महीने पहले ही एक आकर्षक ऑफर लॉन्च किया था, जिसनें टीवी कनेक्शन बुक करने के लिए ग्राहकों को 2,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बाद में ये राशि रिफंड कर दी जाएगी। कंपनी प्री-बुकिंग अमाउंट (500 रुपये) और 1,500 रुपये (इंस्टालेशन के समय पर ली गई राशि) ग्राहकों को तीन साल बाद रिफंड करेगी। इस तरह से ग्राहकों को सारी राशि रिफंड कर दी जाएगी और कनेक्शन फ्री में मिल जाएगा।

    तीन साल तक उठा सकते हैं लाभ

    रिलांयस बिग टीवी ने घोषणा किया कि उपभोक्ता 1 साल के लिए 500 चैनल्स का फ्री में आनंद ले सकेंगे, जिनमें एचडी चैनल्स भी शामिल हैं। अगले साल से चैनल्स की सेवा जारी रखने के लिए उपभोक्ताओं को 300 रुपये प्रति महीने की दर से भुगतान करना होगा। दो साल के लिए रिचार्ज पर कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा। सेट-टॉप बाक्स की बुकिंग कुछ राज्यों में 1 मार्च, 2018 से शुरू हो चुकी है। अगर उपभोक्ता 1 साल के बाद 300 रुपये का भुगतान नहीं करना चाहेंगे तो उन्हें फ्री टू एयर चैनल्स की सेवा मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    डिश टीवी पर यह है ऑफर

    डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कंपनी डिश टीवी ने अपने ग्राहकों के लिए पिछले महीने एक प्लान लॉन्च किया था। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को 8.5 रुपये प्रति महीने के दर से एसडी चैनल्स देने की घोषणा की थी। डिश टीवी के ग्राहकों को एसडी चैनल्स देखने के लिए केवल 8.5 रुपये का भुगतान करना होगा। यानी कि अगर आप केवल 10 चैनल देखना पसंद करते हैं तो आपको 85 रुपये महीने का भुगतान इन 10 चैनल्स को देखने के लिए करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के चैनल्स देखने के लिए ही भुगतान करना होगा।टेलीकॉम कंपनियों के बीच जारी जंग अब डीटीएच कंपनियों के बीच में भी देखने को मिल रही है।