Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance Jio ने नवंबर 2023 में जोड़े 34.47 लाख नए ग्राहक, Airtel ने भी हासिल की अच्छी वृद्धि

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 07:49 PM (IST)

    हर बार की तरह Reliance Jio ने नए ग्राहक जोड़ने के मामले में अन्य टेलीकॉम कंपनियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। आंकड़े जारी करने वाली संस्था के मुताबिक ज ...और पढ़ें

    Jio ने नवंबर 2023 में 34 लाख 47 हजार 489 नए ग्राहक जोड़े हैं।
    Jio ने नवंबर 2023 में 34 लाख 47 हजार 489 नए ग्राहक जोड़े हैं।

    HighLights

    1. Jio ने नवंबर 2023 में 34 लाख 47 हजार 489 नए ग्राहक जोड़े हैं।
    2. एयरटेल ने भी अच्छी वृद्धि हासिल की है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) समय-समय पर टेलीकॉम प्रदाताओं द्वारा हर महीने जोड़े गए नए ग्राहकों की संख्या के आंकड़े जारी करता है। हाल ही में TRAI ने नवंबर 2023 में दूरसंचार कंपनियों द्वारा जोड़े गए ग्राहकों की संख्या का आंकड़ा जारी किया गया है। जिसमें हर बार की तरह रिलायंस जियो का दबदबा कायम रहा है। आइए जानते हैं कि किसने कितनी वृद्धि दर्ज की है।

    रिलायंस जियो का रहा है दबदबा

    हर बार की तरह रिलायंस जियो ने नए ग्राहक जोड़ने के मामले में अन्य टेलीकॉम कंपनियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। आंकड़े जारी करने वाली संस्था के मुताबिक, जियो ने नवंबर 2023 में 34 लाख 47 हजार 489 नए ग्राहक जोड़े हैं। जिसके बाद कंपनी के ग्राहकों की कुल संख्या 45.58 करोड़ हो गई है। इस आंकड़े के साथ टेलीकॉम कंपनी के पास सबसे अधिक ग्राहक हैं।

    एयरटेल ने भी हासिल की वृद्धि

    नवंबर 2023 में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल दूसरे स्थान पर रही है। कंपनी ने इस माह में 17.47 लाख नए ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। ऐसा करने के बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या कुल 37.98 करोड़ हो गई है।

    वीआई के ग्राहकों में आई कमी

    रिलायंस जियो और एयरटेल ने नवंबर 2023 में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में अच्छी खासी वृद्धि हासिल की है तो विगत आकंड़ों की तरह ही वीआई ने इस महीने भी ग्राहक गवांए हैं। इस महीने कंपनी के करीब 10 लाख ग्राहक कम हुए हैं। वर्तमान में कंपनी के पास 22.44 करोड़ लाख ग्राहक हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 2G, 3G सर्विस को बंद करने के लिए क्यों कह रही है Reliance Jio, जानिए क्या है इसके पीछे कारण