Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance Jio ने जनवरी 2024 में जोड़े 42 लाख नए ग्राहक, Airtel ने भी हासिल की अच्छी वृद्धि

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:15 PM (IST)

    Reliance Jio जनवरी 2024 में सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने में सफल रही है। जियो ने इस अवधि में 4.2 मिलियन यानी 42 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ अब जिय ...और पढ़ें

    रिलांयस जियो के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
    रिलांयस जियो के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने जनवरी 2024 में दूरसंचार कंपनियों द्वारा जोड़े गए ग्राहकों के आंकड़े जारी किए हैं। सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हर बार की तरह सबसे अधिक ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो रही है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहक कम हुए हैं। एयरटेल भारती ने भी इस महीने में नए ग्राहक जोड़ने में सफलता हासिल की है।

    रिलांयस जियो ने जोड़े 42 लाख नए ग्राहक

    Reliance Jio जनवरी 2024 में सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने में सफल रही है। जियो ने इस अवधि में 4.2 मिलियन यानी 42 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ अब जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 463.99 मिलियन हो गई है। वहीं इस अवधि के दौरान एयरटेल ने 0.75 मिलियन नए ग्राहक जोड़े हैं जिसके बाद एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर बेस 382 मिलियन हो गया है।

    वोडाफोन आइडिया को नुकसान

    जनवरी 2024 में वोडाफोन आइडिया को हर बार की तरह ही नुकसान हुआ है। इस दौरान कंपनी के करीब 15 लाख ग्राहक कम हुए हैं। वोडाफोन आइडिया का सब्सक्राइबर बेस वर्तमान में 221 मिलियन है। पिछले साल रिलायंस जियो द्वारा जोड़े गए वायरलेस ग्राहकों की यह सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 3.9 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स का जुड़ाव जुलाई 2023 में एक महीने में जोड़े गए सबसे अधिक यूजर थे, उस दौरान वोडाफोन आइडिया को 1.3 मिलियन से अधिक का नुकसान हुआ था।

    ये भी पढ़ें- मोबाइल स्क्रीन पर चलता रहेगा YouTube वीडियो और होता रहेगा दूसरा काम, आपके फोन में छुपा है ये कमाल का फीचर

    खबरें और भी