Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance Jio AirFiber आज होने जा रहा लॉन्च, कितनी हो सकती है कीमत, क्या होंगे फीचर्स; जानें सभी बड़ी बातें

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:48 AM (IST)

    Reliance Jio AirFiber To Be Launched Today Reliance आज अपने ग्राहकों के लिए Reliance Jio AirFiber को लॉन्च करने जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरप ...और पढ़ें

    Reliance Jio AirFiber आज होने जा रहा लॉन्च, कितनी हो सकती है कीमत
    Reliance Jio AirFiber आज होने जा रहा लॉन्च, कितनी हो सकती है कीमत

    HighLights

    1. Reliance आज अपने ग्राहकों के लिए Reliance Jio AirFiber लॉन्च करने जा रहा है।
    2. Jio AirFiber की लॉन्चिंग का एलान रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग 2023 में हुआ था।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance आज अपने ग्राहकों के लिए Reliance Jio AirFiber को लॉन्च करने जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितम्बर को रिलीज करने जा रही है।

    मालूम हो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने Jio AirFiber को लॉन्च करने की जानकारी कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग 2023 (annual general meeting 2023) के दौरान दी थी।

    क्या है Jio AirFiber

    दरअसल, जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर दो अलग-अलग डिवाइस हैं। जियो एयर फाइबर एक वायरलेस इंटरनेट डिवाइस है। वहीं दूसरी ओर जियो फाइबर, जो कि वर्तमान में मौजूद है, इसे ऑप्टिकल फाइबर के जरिए ही कनेक्ट किया जा सकता है।

    रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग 2023 (annual general meeting 2023) के दौरान जियो (Reliance Jio Infocomm) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) को  जियो फाइबर से अलग एक स्ट्रेटफॉर्वर्ड प्लग एंड प्ले सॉल्यूशन बताया था।

    ये भी पढ़ेंः iOS 17 Release: Apple ने रोलआउट किया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, iPadOS17 और watchOS10 भी हुआ पेश, ऐसे करें डाउनलोड

    Jio AirFiber की भारत में कितनी होगी कीमत

    दरअसल, रिलायंस ने Jio AirFiber की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि Jio AirFiber की कीमत Jio Fiber से कुछ ऊंची हो सकती है। बता दें, जियो फाइबर रिलायंस का एक पोर्टेबल डिवाइस है। Jio AirFiber की कीमत को लेकर माना जा रहा है कि यह भारत में 6000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    Jio AirFiber किन मायनों में होगा खास

    • Jio AirFiber हाई स्पीड इंटरनेट के लिए यूजर के लिए खास होगा। Jio AirFiber के साथ यूजर को 1.5 Gbps हाई इंटरनेट स्पीड मिलेगी। यह स्पीड वर्तमान में जियो फाइबर के जरिए 1Gbps मिलती है।
    • Jio AirFiber के जरिए यूजर्स को फास्टेस्ट इंटरनेट सर्विस 5G की सुविधा मिलेगी।
    • Jio AirFiber Wi-Fi 6, सिक्योरिटी फायरवॉल और पैरेंटल कंट्रोल के साथ पेश किया जा रहा है।
    • Jio AirFiber के लिए यूजर को प्रोफेशनल इन्स्टॉलेशन की जरूरत नहीं होगी।
    • Jio AirFiber का इस्तेमाल यूजर घर और ऑफिस में कर सकता है।

    खबरें और भी