Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस शहर में शुरू हुई 5G सर्विस, मिलेगी Jio true 5G और Airtel 5G Plus की धांसू स्पीड

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 11:58 AM (GMT+05:30)

    भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio और Airtel ने भुवनेश्वर में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। यह सेवा गुरूवार 5 जनवरी 2023 को शुरू की गई है। बता दें क ...और पढ़ें

    Jio true 5G and Airtel 5G Plus launched in Bhubaneswar
    Jio true 5G and Airtel 5G Plus launched in Bhubaneswar

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में 5G लॉन्च के साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने भारत के कई शहरों मे 5G सर्विस शुरू की है। भारत में मुख्य रूप से 3 प्राइवेट टेलीकॉम आपरेटर्स हैं, जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल भारती और वोडाफोन आइडिया शामिल है। 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G लॉन्च होने के साथ ही इनमें से दो कंपनियों Airtel और jio ने भी भारत के कई शहरों में अपनी 5G सर्विस शरू की थी । Jio और Airtel ने 2024 तक भारत के हर कोने में 5G को शुरू करने  लक्ष्य बनाया था, जिसे पूरा करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 5G सर्विस शुरू की है।

    भुवनेश्वर में शुरू हुई 5G सर्विस

    आज यानी गुरुवार 5 जनवरी को जियो और एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को भुवनेश्वर ने शुरू कर दिया है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस शहर मे एक कार्यक्रम में दोनों कंपनियों की 5G सेवाओं का अनावरण किया।

    यह भी पढ़ें- 2023 में WhatsApp को मिलेंगे ये फीचर्स, पलट कर रख देंगे आपके मैसेजिंग का अनुभव

    26 जनवरी तक पूरे राज्य में होगी सेवा

    बता दें कि हाल ही में वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022-23 में ओडिशा में टेलीकॉम सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं । इसके अलावा विश्व स्तर की संचार सुविधाओं के लिए पूरे राज्य में 5,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वैष्णव ने 26 जनवरी से पहले राज्य में 5G सेवाएं शुरू करने का वादा किया है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर 4G सेवाएं

    दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4G सेवाओं के लिए 100 टावर भी डेडिकेट किए हैं। उन्होंने Jio के सहयोग से शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA) विश्वविद्यालय में 5G अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नहीं चार्ज कर पा रहे हैं अपना फोन तो इन तरीकों को अपना कर दूर करें अपनी परेशानी, मिनटों में हो जाएगा काम