विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्री नेटफ्लिक्स वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान, 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता अनलिमिटेड 5G डेटा

Published: Sat, 03 Aug 2024 08:03 AM (GMT+05:30)

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इन प्लान्स में कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग बेनिफिट देती ...और पढ़ें

जियो के 1299 रुपये वाले प्लान में मिलता है नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो के 1299 रुपये वाले प्लान में मिलता है नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो जियो का ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा ऑफर करता है। जियो के फ्री नेटफ्लिक्स वाले इस प्लान में यूजर्स को कई बेनिफिट मिलते हैं।

फ्री नेटफ्लिक्स वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान

जियो के 1299 रुपये वाले प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

जियो यूजर्स को इस प्लान के साथ रोजाना 2 GB अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा का भी एक्सेस मिलता है।

जियो प्लान  बेनिफिट्स वैलिडिटी
जियो का 1299 रुपये का प्लान अनलिमिडेट कॉलिंग, डेली 2 GB डेटा, अनलिमिडेट 5G, रोजाना 100 एसएमएस, नेटफ्लिक्स, जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा 84 दिन

फ्री नेटफ्लिक्स वाला दूसरा प्लान

जियो के 1799 रुपये वाले प्लान में भी जियो यूजर्स को फ्री नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलता है।

डेटा की बात करें तो जियो के इस प्रीपेड प्लान में 3GB डेली अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा का भी एक्सेस फ्री मिलता है।

जियो प्लान  बेनिफिट्स वैलिडिटी
जियो का 1799 रुपये का प्लान अनलिमिडेट कॉलिंग, डेली 3 GB डेटा, अनलिमिडेट 5G, रोजाना 100 एसएमएस, नेटफ्लिक्स, जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा 84 दिन

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: 300 रुपये से कम में आते हैं 5 रिचार्ज प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।