यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jio Down: फिर डांवाडोल हुई रिलायंस जियो की सर्विस, लगातार दो दिन से हो रही है समस्या
खबर मिली है कि जियो फिर से डाउन हो गया है। कुछ यूजर्स ने इसकी शिकायत की है। बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब जियो की सर्विसेज बाधित हो रही हैं। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में जियो टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक है। हाल ही में कंपनी ने एक साथ अपनी 5G सर्विस को 11 शहरों में शुरू किया है। लेकिन लागातार दो दिनों से इसकी सर्विस प्रभावित हो रही है। आज भी रिलायंस जियो की सेवाएं कुछ यूजर्स के लिए बाधित रही हैं।
डाउनडिटेक्टर से मिली जानकारी
इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इस बात की जानकारी दी कि आज यानी 29 दिसंबर को फिर रिलायंस जियो की सर्विस में कुछ यूजर्स के लिए बाधित रही है। डाउनडिटेक्टर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के हिसाब जियो दोपहर 2.15 बजे से लेकर दोपहर 2.45 बजे तक काम नहीं कर रहा था। कुल 445 यूजर्स के साथ यह ग्राफ पीक पर पहुंच गया था। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई और दोपहर 3.15 बजे के आसपास फिर से 455 यूजर्स हो गए। व्यवधान की सीमा अभी तक ज्ञात नहीं है, क्योंकि रिलायंस जियो नेटवर्क कुछ यूजर्स के लिए ठीक काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Microsoft के नोटपैड ऐप में मिलेंगे कई टैब, विंडोज 11 अपडेट होगा गेम चेंजर
मोबाइल इंटरनेट के साथ है समस्या
नई रिपोर्ट में 54 प्रतिशत यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट में समस्याओं की सूचना दी। वहीं 31 प्रतिशत ने सिग्नल की समस्या की सूचना दी और 15 प्रतिशत ने सेवाओं के पूर्ण ब्लैकआउट का दावा किया। बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब यूजर्स ने रिलायंस जियो नेटवर्क के साथ समस्याओं की सूचना दी है। रिलायंस जियो ने अपनी ओर से सेवाओं में व्यवधान पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
खबरें और भी
रिलायंस जियो फाइबर भी हुआ डाउन
कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं जो दावा करती हैं कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्यों में रिलायंस जियो फाइबर की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। नोएडा में कुछ जगहों पर JioFiber सेवाओं में व्यवधान के बारे में Reliance Jio से मेल मिला है। इस मेल में कहा गया है कि आज शाम 4.30 बजे तक सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। हालांकि, मेल में आउटेज के लिए कोई विवरण नहीं है।